MANIPUR ELECTION 2022: कांग्रेस और JDU ने जारी की उम्मीदवारों सूची,जानिए किसे मिला टिकट

मणिपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और जेडीयू ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करते हुए चार नाम और शामिल किए है।
MANIPUR ELECTION 2022: कांग्रेस और JDU ने जारी की उम्मीदवारों सूची,जानिए किसे मिला टिकट

मणिपुर विधानसभा चुनाव दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को होने है। पहले चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा और बाकी 22 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। कांग्रेस और जनता दल-यूनाइटेड ने उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी है।

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची में चार नाम और शामिल किए है। जिसमें नगा पीपुल्स फ्रंट के नेता मोरुंग माकुंगा का भी नाम शामिल है उन्हें फिर से टेंग्नौपाल निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।

जेडीयू ने सूची जारी करते हुए लिलोंग के पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर और सैमुअल जेंडाई के नाम भी शामिल किए गए है। जेडीयू ने पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर को लिलोंग और तामेंगलोंग से सैमुअल जेंडाई को मैदान में उतारा है।

मंगलवार को भी कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। दूसरी लिस्ट में पार्टी ने सगोलाबंद विधानसभा क्षेत्र से एम मोमो सिंह, यास्कूल से एन हेलेन्द्रो सिंह और जिरिराम से बदरुर रहमान को टिकट दिया है।

इससे पहले कांग्रेस ने 22 जनवरी को 40 उम्मीदवार घोषित किए थे। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम शामिल थे।

मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष के एच रतनकुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस की राज्य इकाई के एक अन्य उपाध्यक्ष चल्टोनलियन एमो भी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे।

मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होने है। सभी दल लगातार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रहे है। चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के साथ कई क्षेत्रीय दल चुनावी मैदान में हैं। 2017 में यहां के विधानसभा चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला था। ऐसे में इस बार देखना होगा कि कौन किसकी सरकार बनती है ।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

MANIPUR ELECTION 2022: कांग्रेस और JDU ने जारी की उम्मीदवारों सूची,जानिए किसे मिला टिकट
UP ELECTION 2022: Asaduddin Owaisi पर हमले के बाद सरकार ने दी Z सुरक्षा,औवेसी ने सुरक्षा लेने से किया इनकार

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com