Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद भगवंत मान पर उठे सवाल, स्टैंडअप कॉमेडी करना और प्रशासन संभालने में अंतर- विपक्ष

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता Sidhu Moose Wala की पर अब राजनीतिक सियासत तेज हो गई है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भंगवात मान पर तंज कसते हुए कहा कि स्टैंडअप कॉमेडी करना और प्रशासन संभालने में अंतर है।
Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद विपक्ष के घेरे में भगवंत मान
Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद विपक्ष के घेरे में भगवंत मान

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता Sidhu Moose Wala की पर अब राजनीतिक सियासत तेज हो गई है। Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद से ही पंजाब के सीएम भगवंत मान पर खराब प्रशासन व्यवस्था के आरोप लगाए जा रहे है। हालांकि इस केस में पंजाब पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, साथ ही भगवंत मान सरकार ने हत्या की जांच के लिए हाई कोर्ट के मौजूदा जज की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग गठित करने का ऐलान भी किया है।इस मामले को लेकर विपक्ष भगवंत मान पर लगातार हमलावर होता नजर आ रहा है।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का भगवंत मान पर तंज

हाल ही में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने Sidhu Moose Wala की हत्या पर बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि ये बहुत ग़लत हुआ है। पंजाब में AAP की सरकार बनने के 40 दिन के अंदर 90 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। यह सरकार की शांति व्यवस्था को लेकर नाकामी को दिखाता है।

CM भगवंत मान पर तंज कसते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि स्टैंड अप कॉमेडियन होना एक बात है और क़ानून व्यवस्था को संभालना दूसरी चीज है। भगवंत मान प्रशासन संभालने में नाकाम होते दिख रहे है।सिद्धू मूसेवाला

विपक्ष के घेरे में भगवंत मान

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही विपक्ष भगवंत मान सरकार को घेरे हुए है। कई बड़े नेताओं ने भगवंत मान की प्रशासन व्यवस्था पर सवाल उठाएं है। बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कहा कि "AAP सरकार के आने के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। सिंगर Sidhu Moose Wala की हत्या इस बात का सबूत है। एक कॉमेडियन परफॉर्मेंस तो दे सकता है लेकिन सरकार नहीं चला सकता"। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या के बाद पूरे राज्य में ‘भयावह’ माहौल है। विपक्ष भगवंत मान पर लगातार सुरक्षा व्यवस्था में कटौती करने को लेकर भी सवाल उठा रहा है।

बीते शनिवार घटाई थी VIP सुरक्षा व्यवस्था

बता दें कि जब से भगवंत मान की सरकार बनी है तब से वे लगातार पंजाब में VIP लोगों की सुरक्षा में कटौती कर रहे थे। बीते शनिवार भी भगवंत मान ने 424 VIP लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की थी। सरकार के इस एक्शन के बाद ही Sidhu Moose wala की हत्या हो गई। इसके बाद से ही भगवंत मान सरकार पर लगातार सवाल उठाए जा रहे है।

Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद विपक्ष के घेरे में भगवंत मान
Bareilly: नींद बनी हादसे का कारण, एंबुलेंस मे सवार सभी 7 लोगों की मौत

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com