राजस्थान से 3 साल में 14 टाइगर लापता: बाघ और उनके बच्चों के लिए क्यो असु​रक्षित हो रहा रणथम्भौर रिजर्व एरिया?

बीते 3 साल में रिजर्व एरिया से 14 बाघ लापता हो चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों को उनके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। इसमें 10 नर और 4 मादा बाघ हैं।
राजस्थान से 3 साल में 14 टाइगर लापता: बाघ और उनके बच्चों के लिए क्यो असु​रक्षित हो रहा रणथम्भौर रिजर्व एरिया?
राजस्थान में बने तीन प्रमुख टाइगर रिजर्व इलाकों में बाघ सुरक्षित नहीं है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 3 साल में रिजर्व एरिया से 14 बाघ लापता हो चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों को उनके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। इसमें 10 नर और 4 मादा बाघ हैं। वहीं, बाघ परिवार से जुड़े 9 शावकों का कोई पता नहीं चला पाया है। इधर विभाग यह मान रहा है कि ज्यादातर बाघों की प्राकृतिक मौत हो गई है या वे क्षेत्र छोड़कर चले गए हैं, लेकिन इसका कोई पुख्ता प्रमाण विभाग के पास नहीं है।

Courtesy- cntraveller| Photo: Nitish Madan

वन विभाग की ओर से जारी एक रिपोर्ट पर देखें तो रणथंभौर रिजर्व और उससे लगे सेंचुरी एरिया से 13 बाघ गायब हो चुके हैं। मुकुंदरा हिल्स से एक बाघ लापता हो गया है। बाघ समेत दो बच्चे भी लापता हैं। वन विभाग को इनके बारे में कोई सबूत नहीं मिला है।
बाघों और उनके बच्चों का लगातार गायब होना प्रदेश में चिंता का विषय बनता जा रहा है। बाघों की संख्या बढ़ने के बाद भी उनके ठीक से शिफ्ट न होने के कारण कई बाघ जंगल छोड़कर दूसरे राज्य की टेरेटरी में चले गए। वहीं टेरेटरी संघर्ष में कई मारे भी गए। वहीं, पिछले 3 वर्षों में 5 बाघ क्षेत्र नहीं मिलने के कारण मप्र या अन्य जगहों पर पलायन कर चुके हैं।
रणथंभौर में हो रही वर्चस्व की जंग
वन विभाग के अधिकारियों का मानना ​​है कि अब रणथंभौर में बाघों के बीच जगह के लिए प्रतिस्पर्धा ज्यादा है। यही कारण है कि बाघों के बीच वर्चस्व का संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में बाघों की मौतें हो रही हैं। यदि इन बाघों को मुकुंदरा हिल्स या सरिस्का रिजर्व में शिफ्ट कर दिया जाए तो बाघों के बचने के साथ यहां पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ सकती है।
<div class="paragraphs"><p>रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 53 वयस्क बाघ बाघिन</p></div>

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 53 वयस्क बाघ बाघिन

रणथंभौर में अभी 53 बाघ मौजूद
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 53 वयस्क बाघ बाघिन हैं। इसके अलावा 19 शावक हैं। ये जल्द ही बड़े होकर अपना नया क्षेत्र बनाएंगे। सरिस्का टाइगर रिजर्व में रणथंभौर के अलावा 16 वयस्क बाघ हैं। उनके साथ 5 शावक है। इसके अलावा कैलादेवी, धौलपुर और रामगढ़ क्षेत्र में कुल 4 बाघ हैं।
राजस्थान से 3 साल में 14 टाइगर लापता: बाघ और उनके बच्चों के लिए क्यो असु​रक्षित हो रहा रणथम्भौर रिजर्व एरिया?
राष्ट्रपिता के गढ़ में गोडसे को हीरो बताने वाले बच्चे को सम्मान: स्कूल में 'माई आइडियल नाथूराम गोडसे' विषय पर कराई प्रतियोगिता

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com