Rajasthan: हैवानियत! चूरू में खेत में विवाहिता से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, दांत से काटा प्राइवेट पार्ट

पीड़िता ने बताया कि वह शाम को खेत में काम करने गई थी। वहीं दो आरोपी आए और उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटा। जब शोर मचाने लगी तो पड़ोस के खेत के लोग जमा हो गए। इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गए।
Rajasthan: हैवानियत! चूरू में खेत में विवाहिता से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, दांत से काटा प्राइवेट पार्ट

चूरू के सरदारशहर तहसील में एक 28 साल की विवाहिता से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट दांत से काट डाले। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरे पति ने आधी हिस्सेदारी में खेत काश्त कर रखा है और हम उसी खेत में रहते हैं। गुरुवार शाम को गांव का ही एक युवक और उसका एक अन्य दोस्त भी आया हुआ था। शाम के समय मैं खेत में अकेली थी। मेरा पति किसी गांव गया हुआ था। लगभग आठ बजे मैं खेत में बने ट्यूबेल की तरफ खेत की देखरेख करने जा रही थी।

उसी वक्त जीतू सिंह और उसका दोस्त आए और उसके दोस्त ने मुझे अकेला देखकर मौका पाकर मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मेरे शरीर के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटा और दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि उसके चिल्लाने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और गाली दी। शोर मचाने पर हमारे खेत में पड़ोसी लोग आ गए। उन लोगों को आता देखकर दोनों आरोपी मोटरसाइकिल लेकर वहां से भाग गए। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चूरू में दुष्कर्म का दूसरा केस

विधवा बोली- 'वह लगातार करता रहा मेरा शोषण'

चूरू में कोतवाली क्षेत्र की एक 30 वर्षीय विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का राजकीय भरतिया जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है।

महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया की पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि उसके पति का देहांत 5 साल पहले हो गया था। महिला के दो संतान भी है, जिनके साथ वह चूरू में रहती है। 2 साल पहले उसकी मुलाकात निंबी जोधा जिला नागौर के मनोज ढोली के साथ हुई। जिसने खुद को अविवाहित बताते हुए विधवा महिला को शादी का झांसा देकर बहलाया फुसलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी लगातार उसका देह शोषण करता रहा। इस बीच पीड़िता को उसके पहले से शादी शुदा होने का भी पता लग गया। लेकिन, पीड़ित महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले आरोपी ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

अब 8 महीने की गर्भवती 30 वर्षीय महिला अब अपने दो बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। आखिरकार पीड़ित महिला थाने पहुंची और नामजद आरोपी मनोज ढोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Rajasthan: हैवानियत! चूरू में खेत में विवाहिता से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, दांत से काटा प्राइवेट पार्ट
Gurugram : दास्तां-ए-दरिंदगी; हर दिन 10-15 लोग करते थे Rape, 14 साल की रिसेप्शनिस्ट ने बताई आपबीती

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com