UP में गैंगरेप: एक को नग्न दौड़ाया, दूसरी का गर्भ गिराया; जंगल, खेत में लूटी अस्मत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बरेली जिलों में दो गैंगरेप की घटनाओं में दरिंदगी की इंतहा हो गई। मुरादाबाद में 15 साल की नाबालिग की 5 युवकों ने जंगल में ले जाकर अस्मत लूट उसे बिना कपड़ों के दौड़ा दिया। उधर बरेली में खेत में 3 लोगों ने गर्भवती की आबरू लूटी, जिससे उसका गर्भ गिर गया।
UP में गैंगरेप: एक को नग्न दौड़ाया, दूसरी का गर्भ गिराया; जंगल, खेत में लूटी अस्मत

उत्तर प्रदेश के 2 जिले मुरादाबाद और बरेली। गैंगरेप की 2 ऐसी घटनाएं, जिन्हें सुनकर ही रूह कांप जाए। दोनों जघन्य कांड, मानवता पर दानवता भारी, लेकिन न तो दंरिदों को दया आई न ही वारदात के बाद खाकी को शर्म आई।

दोनों मामलों में पुलिस का रवैया शर्मसार करने वाला रहा। पीड़िताओं के परिजन पुलिस के चक्कर लगाते रहे, न्याय के लिए गुहार लगाते रहे पर दमड़ी खाने वाली मोटी चमड़ी पर उनके आंसुओं का भी असर नहीं पड़ा। आखिर वीडियो वायरल होने और उच्चाधिकारियों के दखल के बाद कार्रवाई आगे बढ़ी। न्याय की बात तो अभी दूर है।

केस-1

यूपी, जिला मुरादाबाद, थाना क्षेत्र भोजपुर। वारदात गैंगरेप। पीड़िता मात्र 15 साल की लड़की और रेपिस्ट 5 लड़के। अगवा कर जंगल में ले गए और लाचार नाबालिग की अस्मत को नोंच उसे निर्वस्त्र ही दौड़ा दिया। दर्द की पीड़ा से कराहती किशोरी नग्न अवस्था में लड़खड़ाती हुई सड़क पर दौड़ती रही। इस दौरान अनेक वाहन और राहगीर उस रास्ते से होकर गुजरे..लड़की को उस हालत में देखा भी, पर अफसोस किसी ने उसकी सुध लेना या उसके नंगे बदन को ढकने की जहमत तक नहीं उठाई। लड़की जैसे-तैसे घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई।

घटना 1 सितंबर की, FIR 7 सितंबर को

लड़की के साथ गैंगरेप 1 सितंबर को हुआ पर पुलिस ने FIR 7 सितंबर को दर्ज की। उधर, जब लड़की सड़क पर नग्नावस्था में दौड़ रही थी, तब किसी महिला ने उसका वीडियो बना लिया था। यह वीडियो वारदात के 21 दिन बाद वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी नौशे अली को गिरफ्तार कर लिया। शेष चार आरोपी नितिन, कपिल, अजय और इमरान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मेला देखने गई थी, लौटते वक्त उठा लिया

पुलिस के अनुसार 15 साल की लड़की 1 सितंबर की शाम 7 बजे दोस्तों के साथ गांव के पास मेले में गई थी। रात 8 बजे जब वह लौट रही थी, तो पास के गांव के 5 युवकों ने उसे अगवा कर लिया। ये पांचों 2 बाइक पर थे। नाबालिग को सैदपुर खद्दर के जंगल में ले गए और वहां सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद बिना कपड़ों के उसे वहां से भगा दिया।

केस-2

यूपी, जिला बरेली, थाना क्षेत्र बिशारतगंज। गांव मझगवां। वारदात गैंगरेप। पीड़िता 3 माह की गर्भवती और रेपिस्ट गांव के ही 3 दबंग लोग। खेत में अकेली पाकर आरोपी टूट पड़े और अपनी हवस की आग बुझाई। वह तड़फी..रोई..चिलाई पर दरिंदों को दया नहीं आई। असहनीय पीड़ा के चलते खेत में ही अचेत हो गई और गर्भपात हो गया। दरिंदे उसे उसी अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। काफी देर तक जब पीड़ित महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन खेत में देखने पहुंचे जहां वो गंभीर हालत में मिली।

हाथ में भ्रूण लेकर SSP ऑफिस पहुंची सास

पीड़िता की सास प्लास्टिक के जार में भ्रूण को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पीड़िता की सास ने कहा, 'मैं कई दिनों से शिकायत कर रही हूं। मेरी बहू के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। 3 महीने का बच्चा पेट में था, मुंह बंद कर बहू के साथ दुष्कर्म किया गया जिससे वह बेहोश हो गई। इस प्लास्टिक के बैग में बच्चे का शव है।' मामले को संज्ञान लेते एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों में से अभी तक किसी को गिरफ्तारी नहीं किया है।

UP में गैंगरेप: एक को नग्न दौड़ाया, दूसरी का गर्भ गिराया; जंगल, खेत में लूटी अस्मत
अब IIT बॉम्बे के हॉस्टल में MMS कांड! वॉशरूम की खिड़की से कैंटीन कर्मचारी ने बनाया वीडियो

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com