Love Jihad: सिकंदर ने सोनू बनकर हिंदू लड़की से की दोस्ती, फिर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर कर दी हत्या

Love Jihad in UP: सोनू का असली नाम सिकंदर पता चलने पर लड़की ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। इससे गुस्साए सिकंदर ने वारदात को अंजाम दिया।
Love Jihad: सिकंदर ने सोनू बनकर हिंदू लड़की से की दोस्ती, फिर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर कर दी हत्या

Love Jihad in UP: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में लव जिहाद का मामला सामने आया है। अभियुक्त सिकंदर ने लड़की को अपना नाम सोनू बताया था। जब लड़की को सच्चाई पता लगी कि सोनू का असली नाम सिकंदर है तो लड़की ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।

आरोप है कि इसके बाद अभियुक्त सिकंदर ने लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर ईंट से हमला कर लड़की को घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान कानपुर जनपद में लड़की की मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने एक आरोपी सोनू उर्फ सिकंदर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

निर्माणाधीन मकान में मिली थी घायल

जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली हिंदू लड़की अपने घर वालों के साथ अमदाबाद में रहती थी। गत 22 जून को वह अपने घरवालों के साथ फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली थाना अंतर्गत एक शादी में शामिल होने आई थी। शादी की रात में वह लापता हो गई। अगले दिन 23 जून को सुबह एक निर्माणाधीन मकान में लड़की घायल अवस्था में मिली।

लड़की को कानपुर जनपद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। लड़की के मामा का आरोप है कि यह लव जिहाद का मामला है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय का कहना है कि यह लव जिहाद की घटना है। घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार करे। अभियुक्तों की दुकान और संपत्ति को जब्त किया जाना चाहिए।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

बहाने से युवती को ले जाने के बाद दुष्कर्म और हत्या की घटना से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस की ओर से रासुका की कार्रवाई की जा सकती है। करीब एक साल पहले जहानाबाद में ऐसी ही घटना हुई थी। कोचिंग छात्रा को बाइक से युवक जंगल ले गया था। दुष्कर्म के बाद ब्लेड से युवती को काटकर हत्या कर दी थी।

Love Jihad: सिकंदर ने सोनू बनकर हिंदू लड़की से की दोस्ती, फिर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर कर दी हत्या
Love Jihad: हर तरफ पैर पसार रहा 'लव जिहाद' का जिन्न, कई राज्य चपेट में; जानें हकीकत

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com