UP : मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में मिला युवती का शव, बेरहमी से की गई है हत्या

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड और फिर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में निधि गुप्ता की हत्या से देशभर में उबाल है। इसी बीच आज मथुरा के राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव सूटकेस में पॉलिथीन में बंद मिला। सूटकेस में साड़ी भी मिली है।
UP : मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में मिला युवती का शव, बेरहमी से की गई है हत्या

एक तरफ जहां श्रद्धा हत्याकांड को लेकर देशभर में उबाल है, वहीं यूपी में भी दो बड़ी जघन्य घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहले लखनऊ में निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से फेंक दी जाती है, फिर आज मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस आज ही निधि गुप्ता की हत्या के आरोपी सूफियान को पैर में गोली मार कर दबोचा है। अब एक युवती का शव सूटकेस में मिलने से फिर माहौल गर्मा गया है। इससे लगता है कि अपराधियों में कानून का डर समाप्त होता जा रहा है। ऐसे में हत्या के बदले हत्या की मांग जोर पकड़ रही है।

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश मिलने से हडकंप मच गया। युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। पुलिस जांच में जुटी है।

सूटकेस में साड़ी भी रखी मिली

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।

एक साल पूर्व मिले थे तीन शव

मथुरा में एक साल पूर्व सुरीर, नौहझील और बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मां और दो बेटों की हत्या कर शव फेंके गए थे। इसका खुलासा पुलिस कर चुकी है। तीनों की हत्या गला घोंटकर की गई थी। तीनों की हत्या महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शवों को यमुना एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने एक साल बाद तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा था।

निधि गुप्ता हत्याकांड : आरोपी सूफियान गिरफ्तार, एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में निधि गुप्ता की हत्या करने वाले आरोपी सूफियान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद आरोपी सूफियान को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी सूफियान के पैर में गोली लग गई, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूफियान पर निधि गुप्ता को बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फेंककर मारने का आरोप है। बिल्डिंग से फेंके जाने के बाद निधि गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में निधि के परिजन उसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

UP : मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में मिला युवती का शव, बेरहमी से की गई है हत्या
Shraddha Case: नित नए खुलासे... पेच दर पेच; क्या गर्भवती थी श्रद्धा? भटका रहा आफताब

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com