UP News: गाजियाबाद में मुस्लिम डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन देकर साथी संग हिंदू महिला का किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

UP Crime News: देश के कई राज्यों से लगातार गैगंरेप, लव जिहाद, हत्या के मामले आते रहते हैं। इसी कड़ी में यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
UP News: गाजियाबाद में मुस्लिम डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन देकर साथी संग हिंदू महिला का किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

UP Crime News: देश के कई राज्यों से लगातार गैगंरेप, लव जिहाद, हत्या के मामले आते रहते हैं। इसी कड़ी में यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला गाजियाबाद के खोड़ा इलाके का बताया जा रहा है।

दरअसल मामला है कि एक डॉक्टर साकिब ने अपने साथी संग मिलकर एक महिला मरीज के साथ गैंगरेप किया। इस खबर के जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

बीमारी महिला को यूं बनाया शिकार

जानकारी के मुताबिक महिला दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली थी और काफी समय से बीमार थी। उसने डॉक्टर साकिब से बात की तो साकिब ने महिला को भरोसा दिलवाया कि वह उसकी बीमारी जड़ से मिटा देगा। महिला भी डॉक्टर की बातों पर विश्वास करके अपने चेकअप के लिए 7 जून को महिला पहली बार डॉक्टर साकिब के क्लिनिक पहुंची।

लेकिन डॉक्टर का इरादा तो कुछ और ही था। डॉक्टर ने महिला मरीज को कुछ दवाएं दीं, लेकिन उन दवाओं से जब महिला को फर्क नहीं पड़ा तो डॉक्टर ने दोबारा उसे 19 जून को क्लिनिक बुलाया जिसके बाद महिला फिर से क्लिनिक गई।

दूसरी बार तब डॉक्टर ने उसे नशे का इंजेक्शन दे दिया। फिर अपने एक साथी डॉक्टर जकी के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया। महिला को जब होश आया तो उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। जिसके बाद वह घबरा गई।

रेप का वीडियो बनाया, वायरल करने की दी धमकी

इसके बाद डॉक्टर ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि इस बारे में अगर किसी को बताया तो वह उसके वीडियो को वायरल कर देगा जो उसने गैंगरेप के समय बनाया है। महिला डर गई और शर्म के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन महिला ने हिम्मत जुटा कर सोमवार को आरोपी डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

पीड़िता का कहना है कि डॉक्टर ने उसे खुद बताया था कि वह उससे पहले भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया और आरोपी डॉक्टर साकिब को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दूसरा साथी डॉक्टर जकी अभी फरार है।

UP News: गाजियाबाद में मुस्लिम डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन देकर साथी संग हिंदू महिला का किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो
Love Jihad: सिकंदर ने सोनू बनकर हिंदू लड़की से की दोस्ती, फिर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर कर दी हत्या
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com