UP: हरदोई में जन्मा अनोखा बच्चा, देखने के लिए जुटी भीड़, लोग बता रहे भगवान का अवतार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिलें में शाहबाद कम्‍युनिटी हेल्‍थ सेंटर में एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है। इस बच्चे के 4 हाथ और 4 पैर हैं।
UP: हरदोई में जन्मा अनोखा बच्चा, देखने के लिए जुटी भीड़, लोग बता रहे भगवान का अवतार

यशस्वनी शर्मा-

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिलें में शाहबाद कम्‍युनिटी हेल्‍थ सेंटर में एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है। इस बच्चे के 4 हाथ और 4 पैर हैं। बच्‍चे का जन्‍म 2 जुलाई को हुआ था। जन्म के बाद से ही बच्चे को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ गयी है। इस बच्‍चे के पैदा होने के बाद कुछ लोग इसे 'प्रकृति का चमत्‍कार' तो कुछ लोग इसकी तुलना भगवन के पुर्नजन्‍म से कर रहे है।

बच्चे को बताया जा रहा भगवान का अवतार

बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला (करीना ) को प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। भर्ती होने के बाद 2 जुलाई को महिला ने इस अनोखे बच्चे को जन्म दिया। बच्‍चे का वजन जन्‍म के समय से 3 किलो के लगभग था।

जन्म के बाद सोशल मीडिया पर बच्चे के फोटो वायरल हो गए। आस पास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुए तो बच्चे को देखने के लिए भीड़ उमाड़ पड़ी। लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नही है। कई लोग इसे भगवान का अवतार मान रहें हैं।

जानें डॉक्टरो ने क्या कहा

इस बच्चे के बारे में अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि यह जुड़वां बच्चे के जन्म का मामला है। दूसरे बच्चे का शरीर पूरी तरह डेवलप नहीं हो पाया है इसलिए एक बच्चे के अतिरिक्त हाथ और पैर हो गए है और बच्चे के पेट के ऊपर दूसरे बच्चे का धड़ जुड़ा हुआ है, लेकिन यह पूरी तरह से डेवलप नहीं हो पाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बच्चे को अनोखा भी नहीं कहना चाहिए। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

पहले भी सामने आया है ऐसा एक मामला

बिहार के कटिहार में 4 हाथ और 4 पैर का एक बच्चा पहले हो चुका है। तब डॉक्टर ने बताया था कि यह बच्चा फिजिकली हैंडीकैप है। लेकिन पिता का कहना था की जन्म से पहले बच्चे की जांच कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड भी कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट में कहा था कि बच्चा सही है। लेकिन अब जन्म के बाद बच्चा चर्चा का विषय बन गया है।

UP: हरदोई में जन्मा अनोखा बच्चा, देखने के लिए जुटी भीड़, लोग बता रहे भगवान का अवतार
जुलाई में लॉन्च होगी Oppo Reno 8 सीरीज, इन बेहतरीन फीचर्स से लैस होंगे ये स्मार्टफोन्स

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com