Uttarakhand Assembly election, 2022 LIVE: 5 बजे तक उत्तराखंड की 70 विस. सीटों पर  59.37 प्रतिशत मतदान

Uttarakhand Assembly election, 2022 LIVE: 5 बजे तक उत्तराखंड की 70 विस. सीटों पर 59.37 प्रतिशत मतदान

मतदान सुबह आठ से शाम के छह बजे तक जारी रहेगा। चुनाव मैदान में 632 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य लगभग 82 लाख वोटर्स तय करेंगे।
शाम पांच तक देहरादून में 59.81 प्रतिशत वोटिंग
शाम पांच बजे तक देहरादून में 59.81 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान में अभी एक घंटा और बाकी है। सबसे ज्यादा विकासनगर में 69 फीसदी से ज्यादा और सबसे कम राजपुर में 54 फीसदी से कुछ अधिक मतदान हुआ है। राजपुर के साथ रायपुर में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। विधानसभा मसूरी में पांच बजे तक 59.09 प्रतिशत मतदान हुआ।
राज्य के 13 जिलों में पांच बजे तक हुआ इतना मतदान
अल्मोड़ा 50, बागेश्वर में 57.83, चमोली में 59.28, चंपावत में 56.97, देहरादून में 59.81, हरिद्वार में 67.58, नैनीताल में 63.12, पौड़ी में 51.93, पिथौरागढ़ में 57.49, रुद्रप्रयाग में 66.36, टिहरी में 52.66, ऊधमसिंह नगर में 65.13 और उत्तरकाशी में 65.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।
शाम 5:00 बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान
प्रदेश में शाम 5:00 बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 67.58 प्रतिशत और अल्मोड़ा जिले में सबसे कम 50.65 प्रतिशत मतदान हुआ है।
उत्तरकाशी में सबसे ज्यादा व अल्मोड़ा जिले में सबसे कम मतदान
प्रदेश में 3:00 बजे तक 49.27 फ़ीसदी मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक मतदान उत्तरकाशी जिले में 56.23 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम अल्मोड़ा जिले में 43- 17 फ़ीसदी मतदान हुआ है। हरिद्वार जिले में तीन बजे तक 54.40, रुद्रप्रयाग जिले में 50.27, बागेश्वर जिले में 46.64, पौड़ी में 43.94, पिथौरागढ़ में 45.50, नैनीताल में 52.36 ,देहरादून में 45.56, टिहरी गढ़वाल में 44.74, चंपावत जिले में 47.63 ,चमोली जिले में 48.11, उधम सिंह नगर में 53.30, उत्तरकाशी जिले में 56.23 एवं अल्मोड़ा जिले में 43. 17 प्रतिशत मतदान हुआ है।

photo | Amarujala

यह चुनाव उत्तराखंड बनाम भाजपा की जनता का है। पिछले 5 सालों में बीजेपी ने लोगों की महत्वाकांक्षाओं को कुचला है। मैं 15-20 साल राजनीति में रहूंगा। उत्तराखंड का भविष्य बनाने और बीजेपी को यहां से बाहर निकालने के लिए मुझे युवा रहना होगा
लालकुआं में कांग्रेस नेता हरीश रावत
उत्तराखंड में दोपहर तीन बजे तक 49.24 प्रतिशत वोटिंग
दोहपर तीन बजे उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 49.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ विधानसभा में जग्गी-बगवान में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। यहां चिलौण्ड में अभी तक सिर्फ एक वोट पड़ा है।
देहरादून जिले में तीन बजे तक 48.89 प्रतिशत मतदान
देहरादून जिले में तीन बजे तक 48.89 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में अभी तक सबसे ज्यादा चकराता और सबसे कम कैंट विधानसभा में वोटिंग हुई है।
मतदान केंद्रों पर बढ़ा मतदाताओं को जोश
मुख्य सचिव डॉ. एस॰एस॰ संधु ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस प्रत्याशी अनुकीर्ति गुसाईं ने डेरियाखाल पोलिंग बूथ में मतदान किया। मतदान केंद्रों पर भी अब भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।
मुस्लिम लड़कियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के साथ ही हिजाब मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की
विस. चुनाव में पहली बार मतदान कर रही कई युवा मुस्लिम लड़कियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के साथ ही हिजाब मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र बताते हुए इन युवतियों ने साफ तौर पर कहा कि हिजाब को लेकर पूरे देश में जो राजनीति हो रही है। वह पूरी तरह बंद होनी चाहिए। हिजाब पूरी तरह व्यक्तिगत निजी मामला है। इस मुद्दे को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन तमाम राजनीतिक दल इस पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।
उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक 35.21 प्रतिशत मतदान
उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक 35.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा मसूरी में एक बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी दी। उधर, जनपद उत्तरकाशी में दोपहर एक बजे तक 40.12 प्रतिशत और रुद्रप्रयाग जिले की दोनों विधानसभा में 35 फीसदी मतदान हुआ है।

Photo | Jagran

दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक मतदान उत्तरकाशी में
दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 35.21 फीसदी मतदान हुआ है। अब राज्य में सबसे अधिक उत्तरकाशी में 40.12 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिथौरागढ़ में सबसे कम 29.68 फीसदी मतदान हुआ।
प्रेमपुर में पांच मिनट रुका मतदान
प्रेमपुर माफी कैंट विधानसभा के बूथ पर मशीन खराब होने से पांच मिनट मतदान रुका। इसके बाद मशीन को ठीक किया गया है। सहसपुर में भाजपा और कांग्रेस के हेल्प डेस्क पर बराबर की भीड़ दिख रही है। उधर, कलियर विधानसभा के बाजूहेडी मतदान केंद्र पर 2022 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर लोगों ने ऐतराज जताया। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी। कहा कि आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि दिखाने के बावजूद वोट नहीं डालने दिया गया।
उत्तराखंड राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने पौड़ी जिले के अपने गाँव नकोट में मतदान किया
कृषि मंत्री और नरेंद्रनगर से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर में और टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने अपने बूथ पर मतदान किया। वहीं उत्तराखंड राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने पौड़ी जिले के अपने गाँव नकोट में मतदान किया। पलायन की वजह से पहले इस गाँव मे केवल 25 वोट रह गए थे, जो अब अनिल बलूनी की मुहीम अपना वोट अपने गाँव के चलते बढ़कर 96 वोट हो गए हैं।
हरिद्वार जिले में 22.41 प्रतिशत मतदान
प्रदेश में सुबह 11:00 बजे तक सबसे अधिक 22.41 प्रतिशत मतदान हरिद्वार जिले में हुआ है। जबकि सबसे कम पिथौरागढ़ जिले में 14.96 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा अल्मोड़ा में 15.04, उत्तरकाशी में 16.79, ऊधम सिंह नगर में 20.54, चमोली में 17.58, चंपावत में 17.88, टिहरी गढ़वाल में 16.6, देहरादून में 18.80, नैनीताल में 20.63, पौड़ी गढ़वाल में 16.46, बागेश्वर में 16.60 और रुद्रप्रयाग जिले में 19.39 फ़ीसदी मतदान हुआ है।
कई पोलिंग बूथों पर EVM मशीन कम रोशनी में रखे जाने की शिकायत
टिहरी जिले में कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन कम रोशनी में रखे जाने की बात आई सामने। कई बुजुर्गों ने बताया कि जहां मशीन रखी गई है, वहां कम उजाला होने से चुनाव चिन्ह साफ नहीं दिख पा रहा है। जिससे कई बुजुर्गों को मतदान करने में दिक्कत आ रही है।
राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मतदान किया। वहीं श्रीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. धन सिंह और उनकी पत्नी ने वोट डाला।

उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटिंग चल रही है। सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान के बाद ही राज्य में कम से कम दर्जन भर जगह EVM को लेकर परेशानियां सामने आई हैं। देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में कई बूथ पर EVM खराब होने की खबर है। कई जगह ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और खटीमा से भाजपा उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मतदान किया। वहीं श्रीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. धन सिंह और उनकी पत्नी ने वोट डाला।

देहरादून के सहसपुर एरिया में बूथ नंबर 203 पर मतदान प्रक्रिया के दौरान पोलिंग अधिकारी को हार्ट अटैक आने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, रिजर्व ऑफिसर को मौके पर केंद्र संभालने के लिए भेजा गया है। उधर, हरिद्वार की कलियर विधानसभा सीट के गांव दरियापुर में पोलिंग बूथ पर दो पक्षों के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के पार्टी विशेष से जुड़ा गमछा पहनकर बूथ में आने पर आपत्ति जताई थी।
सुबह 9 बजे तक राज्य में 5.15% लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। राज्य में अब तक सबसे ज्यादा 6.64% मतदान उधम सिंह नगर जिले में हुआ है, जबकि हरिद्वार में दूसरे नंबर पर 6.39% और देहरादून में तीसरे नंबर पर 5.68% मतदान हुआ है।

उत्तराखंड में मतदान अपडेट-

  • बाजपुर विधानसभा सीट के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर भी EVM मशीन मॉक पोल में ही खराब हो गई। बाद में इसे बदलकर मतदान शुरू कराया गया।

  • रुड़की के चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ में EVM मशीन खराब होने के कारण मतदान शुरू नहीं हुआ। बाद में मशीन बदलने के बाद वोट डालना शुरू किया गया।

  • हरिद्वार के भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय के पोलिंग बूथ 152 पर EVM और VVPAT मशीन खराब होने के कारण सुबह मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ।

  • कई जगह पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग मतदाताओं को फूल देकर उनका स्वागत किया गया है।

  • राज्य की चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर सौजन्या सिंह ने कहा कि कुछ स्थानों पर ईवीएम में दिक्कतें आई थी, लेकिन उन्हें दूर कर दिया गया है।

  • राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून में पोलिंग बूथ पर अपनी बेटी के साथ पहुंचकर वोट डाला है।

  • हरिद्वार में योगगुरु बाबा रामदेव और उनके साथ आचार्य बालकृष्ण ने कनखल स्थित दादू बाग बूथ पर मतदान किया।

  • राज्य में पहले एक घंटे के दौरान यानी सुबह 9 बजे तक देहरादून में 5.68% वोटर पोलिंग बूथ पर पहुंचे हैं।

  • पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।

  • भाजपा के दिग्गज नेता सतपाल महाराज ने अपनी विधानसभा सीट चोबट्टाखाल के पोखड़ा ब्लॉक में सेडियाखाल मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाली है।

  • उत्तरकाशी के बडकोट एरिया में कुठार गांव के ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने के कारण पोलिंग का बहिष्कार कर दिया है। यमुनोत्री विधानसभा सीट के इस गांव में प्रशासन ग्रामीणों को मनाने की कोशिश कर रहा है।

  • उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने देहरादून के गढ़ी कैंट में मेख बहादुर गुरुंग कैंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है।

यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र कई गांवों में चुनाव का बायकॉट
कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव मतदान केंद्र में उमड़ी मतदाताओं की भीड़। सुबह 10 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रिटा. कर्नल अजय कोठियाल ने जोशियाड़ा में वोट डाला। यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र के कुठार गांव, हलना, नकोडा गांव में अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने यहां चुनाव बहिष्कार किया है।
Uttarakhand Assembly election, 2022 LIVE: 5 बजे तक उत्तराखंड की 70 विस. सीटों पर  59.37 प्रतिशत मतदान
UP Assembly Election 2022 LIVE: सेकेंड फेज की 55 सीटों पर वोटिंग‚ 586 उम्मीदवारों की साख दांव पर, इनमें 260 करोड़पति‚ 9 जिलों में अब तक 9.45% मतदान

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com