लॉस एंजेलिस में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, 3 की मौत 4 घायल

Los Angeles Warehouse Party Shooting: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फायरिंग की एक घटना सामने आई जिसमें एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए।
लॉस एंजेलिस में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, 3 की मौत 4 घायल
image credit - CBS news

Los Angeles Warehouse Party Shooting: अमेरिका में इन दिनों गोलीबारी की घटना आम सी हो गई है। यहां गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फायरिंग की एक घटना सामने आई जिसमें एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस पुलिस के द्वारा दी गई। घटना रविवार की बताई जा रही है।

Image credit -Twitter

अस्पताल में भर्ती 1 घायल की हालत गंभीर

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना बॉयल हाइट्स के साउथ लोरेना स्ट्रीट में हुई। इसमें 3 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए जिनमें से 1 व्यक्ति की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 2 घायलों की स्थिति स्थिर है 1 घायल को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस की माने तो जब तक वे अस्पताल पहुंचे थे तब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी थी वहीं तीसरे व्यक्ति की मौत बाद में हुई थी।

लॉस एंजेलिस में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, 3 की मौत 4 घायल
Texas School Shooting: 18 साल के हमलावर ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग,19 बच्चों सहित 24 की मौत

दोषियों की तलाश कर रही पुलिस

बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ना तो अब तक एक भी संदिग्ध को गिरफ्तार कर पाई है और ना ही घटना के कारणों का पता लगा पाई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह दोषियों की तलाश कर रही है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर जताया रोष

घटना में मरने वाले 2 लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें 27 वर्षीय डैनियल डनबर और 25 वर्षीय रैंडी टायसन शामिल है। इसकी जानकारी लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल ने दी। इस घटना के बाद लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की निंदा कर रहे है और पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढ़ने की प्रार्थना कर रहे है।

लॉस एंजेलिस में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, 3 की मौत 4 घायल
फिलीस्तीन की मस्जिद से हिंदुओं का विरोध, पाक से की जंग छेड़ने की अपील!

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com