जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या

जापान की इस घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। शिंजो आबे को जापान की राजनीति में शांत स्वभाव के व्यक्ति और देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने वाले नेता के रूप में पहचाना जाता है
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। उन पर आज सुबह हमला किया गया। पूर्व पीएम आबे पर उस समय हमला किया गया जब वह नारा शहर में एक विशाल सभा को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने पीछे से शिंजो आबे पर दो गोलियां चलाईं। इसके बाद वह जमीन पर गिर गए और उनके शरीर से खून निकलने लगा और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान वह जिंदगी और मौत की जंग हार गए।

घटना ने पूरी दुनिया को झंकझोर कर रख दिया
जापान की इस घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। शिंजो आबे को जापान की राजनीति में शांत स्वभाव के व्यक्ति और देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने वाले नेता के रूप में पहचाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद 2007 में भारत आए

आबे के भारत के साथ बहुत दोस्ताना संबंध थे। उन्होंने प्रधान मंत्री के रूप में चार बार और कुल पांच बार भारत का दौरा किया था। पहली बार 2006 में, जब वह जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद 2007 में भारत आए। इसके बाद वे 2012 से 2020 तक दूसरी बार प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान वे तीन बार भारत आए।

वह पहले जापानी प्रधान मंत्री थे जिन्होंने भारत की इतनी यात्राएं की हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आबे मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले पहले जापानी प्रधान मंत्री थे। 2018 में, उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हॉलिडे होम में आमंत्रित किया। आबे के निजी बंगले में जाने वाले मोदी पहले विदेशी नेता थे।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या
देवभूमि उत्तराखंड में डेमोग्राफिक चेंजेंज का षड़यंत्र ? वन विभाग की ज़मीनों पर नज़र आने लगीं मज़ारें, आखिर क्या है पूरा मामला

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com