भूकंप से दहला ताइवान, 7.5 का तीव्र झटका, ढही कई इमारतें

तड़के सुबह ताइवान के भूकंप के झटके से दहल उठा है। इसकी तीव्रता 7.5 थी। जिसका केंद्र ताइवान के हुआलिएन शहर से 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में 34.8 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप से दहला ताइवान, 7.5 का तीव्र झटका, ढही कई इमारतें
भूकंप से दहला ताइवान, 7.5 का तीव्र झटका, ढही कई इमारतें
Updated on

तड़के सुबह ताइवान के भूकंप के झटके से दहल उठा है। इसकी तीव्रता 7.5 थी। जिसका केंद्र ताइवान के हुआलियन शहर से 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में 34.8 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूंकप से कई इमारत धाराशायी हो गई है। साथ ही दक्षिणी जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

सुनामी का अलर्ट जारी

बता दें कि ताइवान में आया भूकंप काफी दोरदार था। इसकी वजह से दक्षिणी द्वीप बुरी तरह से हिल गया है। भूकंप से यहां की कई इमारतें जमींदोज हो गई।

हालांकि प्रभावित लोगों को घर नहीं छोड़ने की चेतावनी दी गई है। वहीं वहां के एक प्रतिष्ठित चैनल के द्वारा कहा गया है कि सुनामी आ रही है।

घऱ अपना तुरंत खाली दें। उन्होंने कहा कि ताइवान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है।

कब-कब आया भूकंप

सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें लगभग 2,400 लोग मारे गए थे। बता दें कि जापान में हर साल लगभग 1500 झटके महसूस होते हैं।

विशेष तकनीकों से भवनों का निर्माण किया गया है। इसकी वजह से वहां पर भूकंप की वजह से तबाही का ज्यादा असर नहीं होता।

वहीं जापान ने जरूरत पड़ने पर लोगों को सचेत करने और निकालने के लिए तकनीक भी विकसित की है।

जापान का अब तक का सबसे बड़ा भूकंप मार्च 2011 में जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर आया था। जिसमें 18 हजार मारे गए औऱ कुछ लापता हो गए।

भूकंप से दहला ताइवान, 7.5 का तीव्र झटका, ढही कई इमारतें
Gujarat: सरदार पटेल ने रोका, फिर भी ‘चाइना फर्स्ट’ रटते रहे नेहरू, जयशंकर ने चीन-पाक पर भूल दिलाई याद
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com