US: व्हाइट हाउस से महज 2 KM की दूरी पर हुई फायरिंग, 1 की मौत 3 घायल

US: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में फायरिंग की खबर सामनें आई है। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत और पुलिस अधिकारी सहित 3 लोग घायल है।
US: व्हाइट हाउस से महज 2 KM की दूरी पर हुई फायरिंग, 1 की मौत 3 घायल
फाइल फोटो

US: अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीते महीने में यहां फायरिंग की कई घटानाएं सामने आ चुकी है। हाल ही में फिर से अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में फायरिंग की खबर सामनें आई है। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत और पुलिस अधिकारी सहित 3 लोग घायल है।

व्हाइट हाउस से महज 2 किलोमीटर दूरी पर हुई फायरिंग की घटना

बताया जा रहा है कि वाशिंगटन डीसी के यू स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट पर म्यूजिक कंसर्ट में एक एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को गोली मार दी गई है।

जहां ये घटना हुई है वह जगह व्हाइट हाउस से महज 2 किलोमीटर दूरी पर है। इस घटना में एक टीनेज की मौत हो गई, वहीं 2 अन्य लोग और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। सभी का इलाज चल रहा है।

डीसी पुलिस विभाग ने की घटना की पुष्टि

अमेरिका के डीसी पुलिस विभाग ने ट्वीट कर घटना की पुष्टी की है। शूटिंग 14वें और यू स्ट्रीट पर 'मोचेला' नामक एक जुनेटीन म्यूजिकल प्रोग्राम की साइट पर हुई है। इसमें एक एमपीडी अधिकारी के पैर में गोली लगने के साथ और भी लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

US: व्हाइट हाउस से महज 2 KM की दूरी पर हुई फायरिंग, 1 की मौत 3 घायल
अग्निवीरों को साबित करना होगा की वे विरोध का हिस्सा नहीं थे- अनिल पुरी

जो बाइडेन ने कही हथियारों पर प्रतिबंध लागाने की बात

अमेरिका में फायरिंग की बढ़ती घटनाओं पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।

आगे उन्होंने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य किसी का अधिकार छीनना नहीं है, यह बच्चों, परिवारों और समाज की रक्षा के लिए है। फायरिंग की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है।

US: व्हाइट हाउस से महज 2 KM की दूरी पर हुई फायरिंग, 1 की मौत 3 घायल
Agnipath Scheme: आरक्षण से लेकर सस्ते कर्ज तक सरकार ने किए अग्निवीरों के लिए बड़े ऐलान

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com