मुंबई-पुणे हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर पलटकर करीब 20 फीट दूर गया, देखिए Video

घसीटते समय भी कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया और विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो रिक्शा से टकरा गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मुंबई-पुणे हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर पलटकर करीब 20 फीट दूर गया, देखिए Video

पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो बुधवार को सामने आया है। इसमें एक तेज रफ्तार कंटेनर सड़क पर पलटकर करीब 20 फीट तक घसीटता हुआ नजर आ रहा है। घसीटते समय भी कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया और विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो रिक्शा से टकरा गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कंटेनर था ओवरलोड

खंडाला पुलिस के मुताबिक हादसा 1 फरवरी को सुबह करीब साढ़े आठ बजे खंडाला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास हुआ। जांच में पता चला है कि कंटेनर ओवरलोड था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर आने के बाद चालक तेज रफ्तार कंटेनर को नियंत्रित नहीं कर सका और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसके बाद करीब 15 से 20 फीट तक कंटेनर सड़क पर घसीटा। इसके बाद उसने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कंटेनर पलटने से ठीक पहले कुछ छोटे वाहन वहां से गुजर चुके थे।

हादसे में दो लोग घायल

कंटेनर ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ऑटोरिक्शा में सवार एक व्यक्ति और कंटेनर के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज लोनावाला के परमार अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर है और डॉक्टरों का कहना है कि दोनों खतरे से बाहर हैं।

30 जनवरी को भी हुआ था भीषण सड़क हादसा

इससे पहले 30 जनवरी को पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर भीषण हादसा हुआ था। यहां एक कार और कंटेनर की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। कार मुंबई से पुणे जा रही थी। चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और सीधे डिवाइडर के पार चला गया और विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर से टकरा गया। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

मुंबई-पुणे हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर पलटकर करीब 20 फीट दूर गया, देखिए Video
राष्ट्र गान के अपमान पर बीजेपी के निशाने पर ममता बनर्जी, पूनावाला का ट्वीट- 'क्या शिवसेना इस अपमान का समर्थन करती है?

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com