America

ट्रंप का आधा दर्जन लड़कियों से रह चुका है अफेयर, 3 से कि है शादी

Sidhant Soni

न्यूज़- अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अपनी सफल भारत यात्रा के बाद अमेरिका लौट गए हैं। वॉशिंगटन में भी उन्होंने अपनी इस भारत यात्रा को बेहद कामयाब बताया। इस बीच, भारत में भी Donald Trump और उनसे जुड़े किस्सों की चर्चा हो रही है। भारत दौरे पर Donald Trump जब पत्नी मेलानिया के साथ आगरा में ताज महल देखने पहुंचे, तब उनकी लव स्टोरी भी चर्चा में रही। बता दें, डोनाल्ड ट्रम्प की जिंदगी से जुड़े कई रूप दुनिया ने देखे हैं। अलग-अलग महिलाओं से संबंध होने को लेकर उनके नाम के साथ कई संबंध भी जुड़े। बता दें, Donald Trump की एक दर्जन Girlfriend थीं, जिनमें से उन्होंने 3 से शादी की।

अभी मेलानिया Donald Trump की पत्नी हैं। 1998 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और शादी के वक्त मेलानिया की उम्र 28 साल और ट्रम्प की उम्र 52 साल थी। ट्रम्प को पहली नजर में ही मेलानिया से प्यार हो गया था। जानिए उन महिलाओं के बारे में जिनसे ट्रम्प के संबंध रहे।

इवाना ट्रम्प (1977-1991): दोनों की शादी 7 अप्रैल 1977 को हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। दोनों में कई बिजनेस प्रोजेक्ट में साथ काम किया, लेकिन 1991 में मारला मेपल्स के साथ अफेयर की खबरों के बाद इवाना टूट गईं। तलाक के बाद अब वे ट्रम्प की आधी संपत्ति मालकिन हैं।

गैब्रिएला सबातिनी (1989): जब डोनाल्ड ट्रम्प इवाना के साथ शादी में थे, तो जून 1989 में सबातिनी से उनके अफेयर के बारे में काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, कुछ समय बाद, यह रिश्ता भी समाप्त हो गया।

कार्ला ब्रूनी (1991): जब कार्ला ब्रूनी ने मिक जैगर के साथ ब्रेकअप किया, तो डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अफेयर को लेकर काफी चर्चा हुई। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका।

रोवेन ब्रेवर (1993): जब डोनाल्ड ट्रम्प और रोवन का अफेयर था, तब दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं। यह उस समय का सबसे चर्चित मामला था। हालांकि, काम की वजह से दोनों को अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ा और इस वजह से यह अफेयर खत्म हो गया। लेकिन रोवेन अभी भी ट्रम्प को एक भले इन्सान के रूप में याद करती हैं।

मारला मेपल्स (1993-1999): दोनों की मुलाकात 1985 में हुई थी जब ट्रम्प इवाना के साथ शादी में थे। इवाना से तलाक के बाद ट्रम्प ने मारला से शादी कर ली। उनकी शादी के दो महीने के भीतर बेटी टिफ़नी का जन्म हुआ।यह शादी 6 साल तक चली।

एलिसन जियानिनी (1998): जब डोनाल्ड ट्रम्प अपनी दूसरी पत्नी मारला के साथ थे, तब उनके और एलिसन के अफेयर की चर्चा होने लगी।

कारा यंग (2001): इस साल डोनाल्ड ट्रम्प की चर्चा इसलिए हुई क्योंकि वह कारा यंग और गॉसिप जर्नलिस्ट एजे बेंज के साथ लव ट्राएंगल में थे। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बेंज को बताया कि कारा यंग के साथ उनका संबंध अब खत्म हो गया था।

मेलानिया ट्रम्प (2005-अब तक): ट्रम्प और मेलानिया 1998 में न्यूयॉर्क में मिले थे। वे वहां एक फैशन वीक पार्टी में मिले और कुछ समय बाद जनवरी 2005 में दोनों ने शादी कर ली। 2006 में मेलानिया ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम बेरन है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील