America

भारत-चीन विवाद पर बोले ट्रंप ‘यह कठिन स्थिति, दोनों देशों से बात कर रहे है’

savan meena

न्यूज – राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत और चीन दोनों से बात कर रहा है ताकि वे अपने मौजूदा सीमा तनाव को हल करने में मदद कर सकें।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के बाहर अपनी पहली रैली में शामिल होने से पहले संवाददाताओं से कहा, "यह बहुत कठिन स्थिति है। हम भारत से बात कर रहे हैं। हम चीन से भी बात कर रहे हैं। उन्हें वहां एक बड़ी समस्या है।"

भारत और चीन के बीच स्थिति के आकलन के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "हम मदद के लिए आगे आये हैं और हम देखेंगे कि क्या होता है। हम कोशिश करेंगे और उनकी मदद करेंगे।"

15-16 जून की रात गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुए हिंसक संघर्ष में भारत के कमांडिंग ऑफ़िसर समेत बीस सैनिक शहीद हुए थे।

ट्रंप भारत-चीन सीमा विवाद सुलझाने के लिए कर चुके है मध्यस्थता की पेशकश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर मध्यस्थता की पेशकश भी कर चुके हैं ट्रंप ने भारत चीन सीमा विवाद पर कहा था कि अमेरिका भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मुद्दे को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने के लिए तैयार है हालांकि भारत और चीन दोनों ही देशों ने डोनाल्ड ट्रंप की इस पेशकश को ठुकरा दिया था।

ट्रंप ने माना Covind-19 के मामले कम करवाने के लिए टेस्टिंग कम करने को कहा..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ही निर्देश दिए थे की कोरोनावायरस के टेस्ट कम किए जाएं इसके पीछे ट्रंप ने तर्क दिया कि टेस्ट ज्यादा होने से पॉजिटिव केसों की संख्या का ज्यादा पता चला है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कई राज्यों में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को रुकवाने के लिए वहां के प्रशासन से बात की और उन्हें कम टेस्ट करने के लिए समझाया।

Like and Follow us on :

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद

CAA: 'इसी माह से मिलने लगेगी नागरिकता', चुनाव के बीच CAA को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान

Lucknow News: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह सहित सपा के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"