corona india

भारत में iPhone बनाने वाली कंपनी के 100 कर्मचारियों को कोरोना, उत्पादन घटकर आधा रह गया

Manish meena

भारत में अमेरिकी कंपनी Apple के iPhone 12 का उत्पादन आधा रह गया है। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन भारत में iPhone बनाती है। इसकी फैक्ट्री तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में है। लेकिन कंपनी के 100 से अधिक कर्मचारियों के कोरोना की चपेट में आने के कारण कंपनी का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कंपनी की फैक्ट्री में अब 50 फीसदी प्रॉडक्शन हो रहा है।

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन भारत में iPhone बनाती है, इसकी फैक्ट्री तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में है

देश में फॉक्सकॉन की फैक्ट्री में खासतौर से भारत के लिए iPhone बनाए

जाते हैं। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट है।

इस समय देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और तमिलनाड़ु सबसे

ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है।

राज्य में सोमवार से पूरी तरह लॉकडाउन लगाया गया है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया है और दुकानें भी पूरी तरह बंद हैं।

राज्य में फॉक्सकॉन के 100 से भी अधिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, कंपनी ने चेन्नई में अपनी फैक्ट्री में कर्मचारियों के आने पर पाबंदी लगा दी है

राज्य में फॉक्सकॉन के 100 से भी अधिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कंपनी ने चेन्नई में अपनी फैक्ट्री में कर्मचारियों के आने पर पाबंदी लगा दी है। एक सूत्र ने कहा कि कर्मचारियों को फैक्ट्री से निकलने की अनुमति दी जा रही है लेकिन एंट्री कल से ही बंद है। प्लांट की क्षमता आधी कर दी गई है। हालांकि सूत्रों ने यह नहीं बताया कि फैक्ट्री की कैपेसिटी कितनी है। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि कितने कर्मचारी फैसिलिटी में रह गए हैं। फैक्ट्री में कर्मचारियों के रहने की भी व्यवस्था है।

Like and Follow us on :

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद