<div class="paragraphs"><p>Arvind Kejriwal Corona Positive : पहले खुद ने उडाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, बिना मास्क के लाखों की भीड़ में किया चुनावी प्रचार, अब नेताजी खुद हो गए बीमार</p></div>

Arvind Kejriwal Corona Positive : पहले खुद ने उडाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, बिना मास्क के लाखों की भीड़ में किया चुनावी प्रचार, अब नेताजी खुद हो गए बीमार

 

arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला

corona india

Arvind Kejriwal Corona Positive : पहले खुद ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, बिना मास्क के लाखों की भीड़ में किया चुनाव प्रचार, अब नेताजी खुद हो गए बीमार

Ishika Jain

साल 2021 समाप्त हो चूका हैं और नया साल शुरू हो गया हैं। सभी लोगों के दिल में बस एक आस हैं कि 2022 खुशियों कि सौगात लेकर आए। क्योंकि 2021 में कोरोना की दूसरी लहर ने जिस तरह तबाही मचाई थी, उसे शायद ही कोई भूल सकता हैं। लेकिन नए साल की शुरुआत वैसे नहीं हुई, जैसे हमारी आस बंधी हुई थी। क्योंकि कोरोना ने फिर से अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना का नया वैरीएंट ओमीक्रोन आ गया है। जिसके कारण एक बार फिर से कोरोना के मामले में तेजी आ गई है।

चुनावी मौसम भी हरा भरा हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां हज़ारों की तादात में लोगों की भीड़ जुटाकर रैलियां कर रही हैं। लेकिन कहते हैं ना कि जब तक आपदा हमारे ऊपर न गुजरे, हमें उसके परिणामों का तनिक भी अंदाज़ा नहीं लगता हैं। इसका ताज़ा उदहारण हैं 'अरविंद केजरीवाल'। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो ग‌ए हैं, इस बात की जानकारी अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।

केजरीवाल ने रैली के दौरान नहीं पहना था मास्क
बता दें कि, अरविंद केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को केजरीवाल ने देहरादून में रैली की थी। इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना था। केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि, 'मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। ट्विटर पर केजरीवाल ने बताया कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं, जिसके चलते उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया हैं। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को भी टेस्ट करवाने और खुद को आइसोलेट करने की हिदायत दी हैं।

दिल्ली में तांडव मचा रहा ओमीक्रॉन

केजरीवाल का आज दिल्ली में COVID-19 स्थिति को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की एक बैठक में भाग लेने का भी कार्यक्रम था। ओमीक्रॉन वैरिएंट आने के बाद दिल्ली में पिछले दो हफ्तों से COVID-19 के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन ने सोमवार को जानकारी दी कि दिल्ली में पिछले 24 घंटो में 4,099 नए COVID-19 के मामले दर्ज़ किए गए हैं। दर्ज़ मामलों से राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिविटी दर 6.46 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में सक्रिय मामले 10,986 तक पहुंच चुके हैं और COVID-19 मामलों की अब तक की कुल संख्या अब 14,58,220 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में COVID-19 के चलते किसी कि मौत दर्ज़ नहीं हुई। बता दें कि, सीएम अरविंद केजरीवाल 30 दिसंबर से दिल्ली से बाहर थे और कल ही दिल्ली वापस लौटे थे।

लगे हाथ केजरीवाल के पिछले पांच दिनों के चुनावी दौरे भी जान लीजिए -

  • 30 दिसंबर को चंडीगढ़ में निकाला था विजय मार्च।

  • 31 दिसंबर को पटियाला में निकाला शांति मार्च।

  • 1 जनवरी को अमृतसर में रविदास मंदिर के दर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

  • 2 जनवरी को लखनऊ के स्मृति उपवन में रैली को किया था संबोधित

  • 3 जनवरी को उत्तराखंड के देहरादून में की थी बड़ी जनसभा

  • सीएम केजरीवाल का 5 जनवरी को गोवा के पंजी में बड़ी तिरंगा यात्रा करने का आयोजन है, लेकिन अब ये स्थगित की जा सकती है।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद

CAA: 'इसी माह से मिलने लगेगी नागरिकता', चुनाव के बीच CAA को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान

Lucknow News: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह सहित सपा के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल