corona india

CoWin Portal पर ब्लॉक नहीं होना चाहते तो पढ़िए ये खबर

Dharmendra Choudhary

डेस्क न्यूज़: दुनिया में कोरोना वायरस का कहर भले ही कम होता नज़र आ रहा हो लेकिन भारत में इसका असर दिन प्रति दिन तेज़ होता जा रहा है। इसे रोकने के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। भारत में टीका लगवाने के लिए CoWin Portal पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके बाद ही लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। इसके चलते CoWin Portal पर एक दिन में कई सर्च रिक्वेस्ट की जा रही हैं।

एक दिन में 50 ओटीपी जेनरेट करने पर अकाउंट हो जायेगा ब्लॉक

अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि, अब कोविन पर बार-बार वैक्सीन स्लॉट खोजने या एक दिन में 50 ओटीपी जेनरेट करने पर आप ब्लॉक हो सकते है । नई व्यवस्था के तहत 15 मिनट के अंदर 20 से ज्यादा सर्च करने के बाद यूजर्स अपने आप पोर्टल से लॉग आउट हो जाएंगे।

अब तक करीब 6000 अकाउंट ससपेंड

केंद्रीय अधिकारी ने बताया कि CoWin Portal पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते अब तक करीब 6000 लोग ब्लॉक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। जो पोर्टल पर संदिग्ध गतिविधि कर रहे थे। उन्हें पोर्टल पर ब्लॉक कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि यूजर को उसकी अकाउंट से असामान्य एक्टिविटी के बारे में अलर्ट किया जाता है। वहीं कोविन सपोर्ट फोन कॉल कर सूचना देता है।

सर्टिफिकेट में सुधार कर सकेंगे

सरकार ने कोविन पोर्टल में एक नया फीचर जोड़ा है। अगर वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में कोई गलती है तो उसे सुधारा जा सकेगा।

जानें कैसे कर सकेंगे करेक्शन

– सबसे पहले http://cowin.gov.in पर जाना है।

– इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करना है।

– फिर रेज एन इश्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

– नाम, जन्म का साल और जेंडर सुधार का विकल्प मिलेगा।

– जिसके बाद जो भी सुधार करना है किया जा सकता है।

Like and Follow us on :

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद