corona india

IPL के इतिहास में पहले ओवर में 6 चौके जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बने पृथ्वी शॉ, 18 गेंदों में ठोका अर्धशतक

Dharmendra Choudhary

डेस्क न्यूज़: दिल्ली कैपिटल के पृथ्वी शॉ एक पारी के पहले ओवर में 6 चौके लगाने वाले IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 21 वर्षीय पृथ्वी ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के शिवम मावी के ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। पृथ्वी शॉ IPL में अजिंक्य रहाणे के बाद एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

पृथ्वी ने 41 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों जड़े

दिल्ली कैपिटल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने गुरुवार (29 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पृथ्वी ने 41 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रनों की तूफानी पारी खेली।

शॉ IPL में Delhi Capitals के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उससे पहले, ऋषभ पंत ने वानखेड़े में 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

बता दें कि दिल्ली के लिए खेलते हुए, वीरेंद्र सहवाग और मार्कस स्टोइनिस ने 20-20 गेंदों में अर्धशतक बनाए थे। दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड क्रिस मॉरिस के नाम पर है, जिन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

शॉ ने तूफानी तरीके से अपनी पारी की शुरुआत की। शिवम मावी की पारी के पहले ही ओवर में शॉ ने लगातार 6 चौके जड़े। वह एक IPL पारी के पहले ओवर में 6 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

IPL 2012 में अजिंक्य रहाणे मारे थे 6 चौके

इससे पहले IPL में केवल अजिंक्य रहाणे ने एक ओवर में छह चौके मारने का काम किया था। रहाणे ने 2012 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एस अरविंग के ओवर में छह चौके मारे थे।

Like and Follow us on :

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास