देश पर फिर मंडराने लगे कोरोना के बादल: भिवंडी के वृद्धाश्रम में 69 बुजुर्ग पॉजिटिव, दक्षिण अफ्रीका से लौटे संक्रमित शख्स की हुई 'ओमिक्रॉन’ जांच
देश पर फिर मंडराने लगे कोरोना के बादल: भिवंडी के वृद्धाश्रम में 69 बुजुर्ग पॉजिटिव, दक्षिण अफ्रीका से लौटे संक्रमित शख्स की हुई 'ओमिक्रॉन’ जांच  Image Credit: Zee News
corona india

देश पर फिर मंडराने लगे कोरोना के बादल: भिवंडी के वृद्धाश्रम में 69 बुजुर्ग पॉजिटिव, दक्षिण अफ्रीका से लौटे संक्रमित शख्स की हुई 'ओमिक्रॉन’ जांच

Ishika Jain

देश में कोरोना का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है। दिनों - दिन कोरोना के नए नए मामले सामने आ रहे है। जहां कोरोना मासूमों को अपना शिकार बना रहा है, वहीं दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र पहुंचा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' को कोविड-19 का सबसे खतरनाक रूप बताया जा रहा है। जिसके चलते बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, मुंबई से सटे ठाणे के भिवंडी में एक वृद्धाश्रम में रहने वाले 69 वरिष्ठ नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अच्छी खबर यह है कि इन सभी की हालत सामान्य है।

जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया नमूना

कल्याण डोम्बिवली नगर निगम की डॉ प्रतिभा पनपाटिल ने कहा की, 'दक्षिण अफ्रीका से डोम्बिवली लौट रहा एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। यह पता लगाने के लिए कि वह 'ओमिक्रॉन' पॉजिटिव है या नहीं, उसके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इसके बाद अधिकारी व्यक्ति के परिवार का भी कोविड टेस्ट कराने की तैयारी कर रहे हैं।

पूरे परिवार का हुआ टेस्ट

डॉ पनपाटिल ने आगे कहा, 'उन्होंने दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई का सफर तय किया था। उसे नगर निगम के आइसोलेशन रूम में रखा गया है। उसके भाई की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिवार के बाकी लोगों की रिपोर्ट आज आनी है। अच्छी बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद वह व्यक्ति किसी के संपर्क में नहीं आया है। दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन संस्करण के पहले मामले की पुष्टि हुई थी। हाल ही में भारत सरकार ने भी स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम जारी किए हैं।

भिवंडी में संक्रमित सभी बुजुर्गों की हालत सामान्य

ठाणे के भिवंडी के पड़घा के पास खडावली स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम में संक्रमित सभी 69 बुजुर्गों की हालत सामान्य है। सभी को इलाज के लिए ठाणे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वृद्धाश्रम में 100 से ज्यादा लोग रहते हैं। पिछले हफ्ते यहां कुछ लोगों में बुखार के लक्षण दिखने लगे थे। एक बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट इसलिए कराया गया क्योंकि इलाज शुरू करने के बाद भी उनका बुखार कम नहीं हुआ। इसके बाद एहतियात के तौर पर वृद्धाश्रम प्रबंधन ने सभी का टेस्ट करने का फैसला किया।

ओमिक्रॉन वैरिएंट: डेल्टा वैरिएंट से कहीं ज्यादा खतरनाक ओमिक्रॉन, कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों के लिए बन सकता है बड़ा खतरा

Like and Follow us on : Twitter Facebook Instagram YouTube

Bengal: 'बंगाल पर आतंकियों का कब्जा, ममता को गिरफ्तार करो, TMC को आतंकी संगठन घोषित करो' : भाजपा

UP News: कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, आज संपत्ति बांटने की कर रही साजिश : सीएम योगी

EVM से हुए पहले चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद्द, जानें पूरा मामला

हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता