corona india

देश में कोरोना: 35 दिनों बाद मौतों की संख्या 3 हजार से कम, 24 घंटे में 1.26 लाख नए संक्रमित मिले, 2.54 लाख हुए रिकवर, 2781 लोगों की मौत

Vineet Choudhary

डेस्क न्यू़ज़- देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से कम होती जा रही है। बीते दिन देश में एक लाख 26 हजार 649 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस दौरान 2 लाख 54 हजार 879 लोग रिकवर हुए। नए संक्रमणों की संख्या पिछले 55 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 1 लाख 26 हजार 276 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

35 दिनों के बाद थमी मौतों की रफ्तार

वही अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में गिरावट शुरु हो गई

हैं। करीब 35 दिनों के बाद सोमवार को रोजाना मरने

वालों की संख्या 3,000 पर आ गई। इस दौरान 2,781

संक्रमितों की मौत हुई। इससे पहले 26 अप्रैल को 2,762 लोगों की मौत हुई थी।

एक दिन में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की

संख्या में 1 लाख 31 हजार 31 की गिरावट आई है।

अब 18 लाख 90 हजार 975 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

पिछले 22 दिनों में इसमें 18 लाख 50 हजार 327 की कमी आई है।

दूसरी लहर 9 मई को चरम पर थी। तब 37 लाख 41 हजार 302 एक्टिव केस थे।

कोरोना से जुड़ी अपडेट्स

दिल्ली सरकार ने देशी शराब और विदेशी शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दे दी है। इसके लिए लोगों को मोबाइल एप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए ऑर्डर देना होगा।

सरकार और प्रशासन जल्द ही दो अलग-अलग वैक्सीन डोज के साथ ट्रायल शुरू करने जा रही हैं। अगले कुछ हफ्तों में इस पर फैसला हो सकता है। इसमें 8 टीके शामिल हो सकते हैं, जिनमें कोवशील्ड, कोवैक्सिन और स्पुतिनक शामिल हैं।

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (एनटीएजीआई) के तहत काम कर रहे कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि यह पता लगाने के लिए दो अलग-अलग टीकों का ट्रायल किया जाएगा कि क्या इससे इम्यून सिस्टम और भी ज्यादा बूस्ट हो सकता हैं या नहीं।

प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र

सोमवार को 15,077 लोग संक्रमित पाए गए। 33,000 लोग ठीक हुए और 500 की मौत हुई। राज्य में अब तक 57.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 53.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 95,344 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2.53 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

यहां सोमवार को 1,472 लोग संक्रमित पाए गए। 5,491 लोग ठीक हुए और 151 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 16.91 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,497 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 37,044 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में सोमवार को 648 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,622 लोग ठीक हुए और 86 की मौत हुई। अब तक 14.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 13.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,237 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 11,040 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

रविवार को राज्य में 1655 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4521 लोग ठीक हुए और 37 की मौत हुई। अब तक 9.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,979 लोगों की मौत हो चुकी है। 39,261 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान

यहां सोमवार को 1,498 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 8,000 लोग ठीक हुए और 68 की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 8.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,385 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 42,654 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात

राज्य में सोमवार को 1,681 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,721 लोग ठीक हुए और 18 की मौत हुई। अब तक 8.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,833 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 32,345 लोगों का इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Covishield: टीके के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए लोग कर रहें ब्लड थिनर का इस्तेमाल, हो सकता है जानलेवा

Bollywood Top Comedy Movies: बॉलीवुड की ये कॉमेडी फिल्में देखकर भूल जाएंगे सारी टेशन

POK: पीओके लेके रहेंगे, यकीन तो लोग 370 हटने का भी नहीं करते थे: एस. जयशंकर

Manisha Koirala ने बताया जब एक शॉट के लिए वो सेट पर बैठी रही 7 घंटे

Survey Report: भारत में तेजी से घट रही हिंदू आबादी, मुस्लिम जनसंख्या में इजाफा; जाने रिपोर्ट के आंकड़े