corona india

देश में कोरोना: पिछले 54 दिनों में सबसे कम आए नए संक्रमित, 24 घंटे में 1.79 लाख नए मरीज मिले, 2.64 लाख हुए रिकवर, 3,556 लोगों की मौत

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 79 हजार 535 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 2 लाख 64 हजार 182 मरीज रिकवर हुए हैं, जबकि 3,556 लोगों की मौत हुई। नए मरीजों की संख्या पिछले 54 दिनों में सबसे कम रही। इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 नए मरीज मिले थे। 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मरीजों से ज्यादा रिकवर होने वालों संख्या रही है। केवल तमिलनाडु, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख और मिजोरम में नए मरीजों से कम ठीक होने वाले मरीजों की संख्या है। देश में गुरुवार तक 28,323 एक्टिव केस कम हो गए हैं। अब 23 लाख 27 हजार 541 मरीजों का इलाज चल रहा है।

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं।

इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान,

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य

प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम,

गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं।

पिछले लॉकडाउन की तरह कड़े प्रतिबंध हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

गुरुवार को 21,273 लोग संक्रमित पाए गए। 34,370 लोग ठीक हुए और 884 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 56.72 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 52.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 92,225 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 3.01 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

गुरुवार को 3,176 लोग संक्रमित पाए गए। 6,995 लोग ठीक हुए और 187 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 16.83 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16.05 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,899 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 58,267 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में गुरुवार को 1,072 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. 3,725 लोग ठीक हुए और 117 की मौत हुई। अब तक 14.22 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13.82 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,812 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 19,148 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

गुरुवार को 2,824 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,815 लोग ठीक हुए और 69 की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.62 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,848 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 49,420 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात

गुरुवार को राज्य में 2,869 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,302 लोग ठीक हुए और 33 की मौत हुई। अब तक 8 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 7.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,734 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 49,082 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

गुरुवार को राज्य में 1,977 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 6,845 लोग ठीक हुए और 70 की मौत हुई। अब तक 7.73 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,827 लोगों की मौत हो चुकी है। 38,327 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास