Coronavirus

मॉस्को में फंसे भारतीयों को ले जाने वाली फ्लाइट का पायलट निकला पॉजिटिव

Sidhant Soni

न्यूज़- वैश्विक महामारी के चलते विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वंदे मातरम मिशन के तहत स्वदेश वापल लाने का अभियान जारी है। अब तक हजारों नागरिकों की देश वापसी हो चुकी है और कई लोगों को वापस लाने का काम किया जा रहा है। इसी बीच एयर इंडिया के दिल्ली से मॉस्को के लिए उड़ान भरने वाले विमान के पायलट में कोरोना संक्रमण का पता लगने के बाद फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस भारत बुला लिया गया है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

एयर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट ए 320 ने शनिवार को दिल्ली से मास्को के लिए उड़ान भरी थी, उसके कुछ समय बाद एयरलाइन की ग्राउंड टीम ने पाया कि पायलट का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि विमान में कोई यात्री नहीं था सिर्फ क्रू मेंबर ही मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि यह विमान वंदे भारत मिशन के तहत फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए मॉस्को जा रहा था।

जिस दौरान पायलट के संक्रमित होने की जानकारी मिली उस समय विमान उज्बेकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा था। इसके बाद एयर इंडिया की तरफ से पायलट को तुरंत भारत लौटने को कहा गया। अधिकारी के मुताबिक विमान शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे दिल्ली वापस पहुंचा। फिलहार पायलट समेत पूरे चालक दल को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अब एक अन्य विमान को फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए मास्को भेजा जाएगा।

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता

संदेशखाली में जमीन के अंदर से मिला हथियारों का जखीरा, TMC ने चुनाव आयोग से की शिकायत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो जवान हुए शहीद

Buddhism: खरगे के सवाल पर मोदी के समर्थन में उतरे बौद्ध संघ अध्यक्ष, पूछा- आपकी सरकार ने क्या किया?

MP News: अमित शाह बोले- ‘देश शरिया से नहीं चलेगा, सरकार बनते ही पूरे देश में लागू होगा समान नागरिक संहिता’