Coronavirus

मध्यप्रदेश:जेल में कैदी ने चम्मच से गुप्तांग काटकर चढ़ाया मंदिर में

Sidhant Soni

न्यूज़- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जेल में हत्या के दोषी अपराधी ने ऐसा कदम उठाया, जिसके बाद हर कोई दंग रह गया है। दरअसल 25 वर्षीय हत्या के दोषी कैदी ने अपने गुप्तांग को जेल के भीतर काट लिया और उसे जेल के अंदर बने मंदिर में चढ़ा दिया। घटना के तुरंत बाद कैदी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कैदी का कहना है कि उसने सपने में भगवान शिव को देखा था, जिसके बाद उसने अपने गुप्तांग को मंदिर पर चढ़ाने का फैसला लिया।

ग्वालियर केंद्रीय जेल के अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि कैदी ने सोमवार रात को एक सपना देखा था, जिसके बाद उसने यह हरकत की है। कैदी का कहना है कि उसने सपने में भगवान शिव को देखा, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मनोज साहू ने बताया कि कैदी विष्णु कुमार भिण्ड जिले का रहने वाला है, वह हत्या का दोषी और जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कैदी की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार कैदी ने मंगलवार सुबह 6.30 बजे मंदिर परिसर में बने भगवान शिव के मंदिर में अपने गुप्तांग को काटकर मंदिर में चढ़ा दिया। मनोज साहू ने बताया कि कैदी ने इसके लिए चम्मच को हथियार बनाया। चम्मच का इस्तेमाल करके कैदी ने उसने गुप्तांग काट लिया। गुप्तांग काटने के बाद विष्णु जोर जोर से रोना लगा, जिसके बाद तुरंत अन्य कैदी और जेल वार्डन वहां पहुंचे और उसे खून में लथपथ देखा।

जेल वार्डन ने तुरंत कैदी विष्णु को जयारोग्य अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में विष्णु ने बताया कि सोमवार रात को भगवान शिव उसके सपने में आए और उन्होंने भगवान ने उससे ऐसा करने को कहा। जिसके बाद कैदी ने भगवान की आदेश मानते हुए अपने निजी अंग को काट दिया। विष्णु की हालत अस्पताल में काफी गंभीर है। बता दें कि विष्णु 2018 से ग्वालियर जेल में बंद है।

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास