Coronavirus

अब गांव भी भगवान की दया के भरोसे : राहुल गांधी

Ranveer tanwar

ग्रामीण इलाकों में कोविड के मामले बढ़ने के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी

के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया,

"शहरों के बाद अब गांव भी परमात्मा-निर्भर।" (शहरों के बाद, गांव भी भगवान की दया के भरोसे छोड़ दिए गए हैं।)

राहुल ने इससे पहले ट्वीट किया था कि "देश को पीएम के लिए एक नए आवास की नहीं,

बल्कि लोगों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है।" इसके साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें संलग्न कीं, जो सेंट्रल विस्टा निर्माण स्थल की हैं।

राहुल ने एक अन्य ट्वीट में कोविड की उछाल और गिरते टीकाकरण पर एक ग्राफ प्रदर्शित किया गया था।

भारत ने पिछले 24 घंटों में चार लाख मामलों को पार किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत ने रविवार को 4,092 घातक मामलों के साथ पिछले 24 घंटों में 4,03,738 ताजा मामले दर्ज किए, देश में कुल मामलों की संख्या 2,22,96,414 है।

1 मई के बाद यह पांचवीं बार है जब भारत ने पिछले 24 घंटों में चार लाख मामलों को पार किया है।

भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,22,96,414 है। अभी 37,36,648 सक्रिय मामले हैं और अब तक 2,42,362 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले 15 मार्च को 4,103 एक्टिव केस बढ़े थे

वही: देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच सोमवार को राहत भरी खबर आई। नए मरीजों का आंकड़ा 5 दिन में पहली बार 4 लाख से नीचे आ गया। बीते 24 घंटे में यहां 3 लाख 66 हजार 317 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 3 लाख 53 हजार 580 लोग ठीक भी हुए, जबकि 3,747 लोगों ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में सिर्फ 8,907 की बढ़ोतरी हुई। यह बीते 55 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 15 मार्च को 4,103 एक्टिव केस बढ़े थे

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.66 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,747
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.53 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.26 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.86 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.46 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.41 लाख

5 दिन में पहली बार 4 लाख से कम केस:देश में 3.66 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले, 3.53 लाख मरीज ठीक हुए और 3,747 ने जान गंवाई

Like and Follow us on :

Twitter

Facebook

Instagram

YouTube

Sonam Kapoor ने पति आनंद को लेकर कहीं ये बात, जानकर चौंक जाएंगे आप

Char Dham Yatra: अगर आप भी चार धाम यात्रा का बना रहें है प्लान, तो जान ले ये बातें

Maharashtra: पीएम मोदी ने कहा– "कांग्रेस सरकार में आएगी तो राम मंदिर को भी कर देगी कैंसिल"

Jammu-Kashmir: फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका, लद्दाख में पूरी इकाई ने दिया इस्तीफा

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान