Coronavirus

ऑस्ट्रेलिया की राजकुमारी का 31 साल की उम्र में निधन,भारतीय शेफ हुई थी शादी

Sidhant Soni

न्यूज़- ऑस्ट्रिया की राजकुमारी मारिया गलिट्जाइन का 31 साल की उम्र में निधन हो गया है। अमेरिकी चैनल फॉक्‍स न्‍यूज तरफ से बताया गया है कि ह्यूस्‍टन में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है। मारिया की शादी भारतीय मूल के शेफ ऋषि रूप सिंह से हुई थी। इसके बाद उनका नाम बदलकर मारिया सिंह हो गया था। पेशे से इंटीरियर डिजाइन मारिया अमेरिका के ह्यूस्टन में अपनी फैमिली के साथ रहती थीं। मारिया और ऋषि दो साल के बेटे मैक्सिम के माता-पिता थे।

मारिया ने अप्रैल 2017 में ऋषि से शादी की और इसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थी। ऋषि एक मशहूर शेफ हैं और ह्यूस्‍टन में ही काम करते हैं। चार मई को मारिया का आकस्मिक निधन हुआ और आठ माई को फॉरेस्‍ट पार्क वेस्‍टहाइमर सेमेट्री में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। मारिया का जन्म साल 1988 में लक्जमबर्ग में हुआ था। पांच साल की उम्र में वह रूस चली गईं। ग्रेजुएशन के बाद मारिया ने बेल्जियम के आर्ड एंड डिजाइन कॉलेस से आगे की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह अमेरिका आ गईं और शिकागो, इलिनियॉस जैसी जगहों पर रहीं। मारिया को अपने बेटे मैक्सिम से बहुत प्‍यार था। मारिया कुछ दिन ब्रसेल्‍स में भी रहीं हैं।

मारिया, ऑस्ट्रिया के राजा चार्ल्‍स प्रथम के वंश से आती हैं जो कि ऑस्ट्रिया और हंगरी की राजगद्दी के आखिरी उत्‍तराधिकारी थे। चार्ल्‍स प्रथम को फर्स्‍ट वर्ल्‍ड वॉर के बाद निकाल दिया गया था। हालांकि उनकी बहन राजकुमारी तातियाना ने ह्यूस्‍टन क्रॉनिकल को साल 2018 में बताया था कि उनका पालन पोषण शाही तरीके से नहीं हुआ है। तातियाना ने कहा था, 'हमारी जिंदगी पूरी तरह से साधारण है। हां जब कभी शाही शादियों में इनवाइट किया जाता तो अहसास होता कि हम राजकुमारी हैं क्‍योंकि उस पर नाम के आगे प्रिंसेज लिखा होता था।'

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"