Coronavirus

मास्क पहनना जरुरी हुआ तो लंदन की सड़क पर आदमी ऐसी जगह मास्क लगाकर निकला की देखकर हैरान हुए लोग

Sidhant Soni

न्यूज़- कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में लाखों लोग मारे गए हैं, जबकि करोड़ों लोग इससे संक्रमित हैं। डॉक्टरों ने कोरोना को रोकने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सबसे जरुरी उपाय बताया है। लेकिन लंदन की एक सड़क पर एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला। शुक्रवार को सेंट्रल लंदन की मशहूर शॉपिंग स्ट्रीट में एक शख्स केवल मास्क पहने घूमता देखा गया। उस आदमी के चेहरे के नकाब से केवल उसके गुप्तांग ढका हुआ था। यात्री और वहां से गुजरने वाले लोग हैरान रह गए।

 ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर निर्लिप्त भाव से यहां से वहां काफी देर तक घूमता रहा

वह व्यक्ति ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर निर्लिप्त भाव से यहां से वहां काफी देर तक घूमता रहा। उसने अपने निजी अंग पर एक हल्के नीले रंग फेस मास्क् पहना हुआ था। वहां उपस्थित कुछ लोग अपने मोबाइल से उसकी तस्वीरे हुए देखे गए तो कुछ लोग उसे घूरते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा, कुछ लोग उस व्यक्ति को देखकर हंसते हुए देखे गए। यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह व्यक्ति इस तरह नंग-धड़ंग क्यों घूम रहा था।

शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया

शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया और दुकानों पर मास्क बिकते हुए देखे गए। ब्रिटेन में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक परिवहन के अलावा, दुकानों, टेकवे और बैंकों में फेस मास्क अनिवार्य कर दिए गए हैं। टेकअवे कॉफी खरीदने वाले लोगों के लिए भी मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों, दुकानों और मॉल में मास्क ना पहनने वालों पर 100 पौंड का जुर्माना का प्रवधान रखा गया है।

दुनिया भर में अब तक 1,57,36,499 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं

दुनिया भर में अब तक 1,57,36,499 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 6,39,652 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 48,916 नए मामले सामने आए हैं और 757 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,36,861 हो गयी है और अब तक कुल 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित लोगों में से 4,56,071 का इलाज चल रहा है जबकि 8,49,432 लोग ठीक हो चुके हैं।

Like and Follow us on :

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील