अपराध

महाराष्ट्र के ठाणे में 5 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से हुई 7 लोगों की मौत; मरने वालों में एक ही परिवार के 4 लोग

Dharmendra Choudhary

डेस्क न्यूज़: ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में एक पांच मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा चार से पांच अन्य लोग मलबे के निचे अभी भी फंसे हुए हैं। इस इलाके में एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि नेहरू चौक स्थित साई सिद्धि भवन की पांचवीं मंजिल का स्लैब ढह गया। अब तक छह शव निकाले जा चुके हैं। चार से पांच लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। दमकल सेवा और पुलिस के जवान राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बिल्डिंग में 29 परिवार रहते थे। बिल्डिंग का निर्माण 1994- 95 के बीच हुआ था।

मरने वालों में एक ही परिवार के 4 लोग

ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है। दो लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को ठाणे के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में 4 लोग एक ही परिवार के हैं।

मृतकों 4 महिलाएं भी शामिल

मृतकों में 4 महिलाएं, 3 पुरुष शामिल हैं। इनमें पूनीत बजोमल चांदवाणी (17 वर्ष), दिनेश बजोमल चांदवाणी (40 वर्ष), दीपक बजोमल चांदवाणी (42 वर्ष), मोहिनी बजोमल चांदवाणी (65 वर्ष), कृष्णा इनुचंद बजाज (24 वर्ष), अमृता इनुचंद बजाज (54 वर्ष), लवली बजाज (20 वर्ष) शामिल हैं।

दो हफ्ते पहले भी हुआ था हादसा

इसी महीने उल्हासनगर बस्ती में 15 मई को एक अवैध इमारत का स्लैब ढह गया था। इमारत चार मंजिला थी और इसकी चौथी मंजिल का स्लैब गिर गया था। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने 11 लोगों को रेस्क्यू किया था।

Like and Follow us on :

हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता

संदेशखाली में जमीन के अंदर से मिला हथियारों का जखीरा, TMC ने चुनाव आयोग से की शिकायत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो जवान हुए शहीद

Buddhism: खरगे के सवाल पर मोदी के समर्थन में उतरे बौद्ध संघ अध्यक्ष, पूछा- आपकी सरकार ने क्या किया?