अपराध

बागपत : अपहरण कर जंगल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म , परिजनों को बनाया बंधक , दो आरोपी गिरफ्तार

Prabhat Chaturvedi

बागपत : जिले में युवती को उसके घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया गया कि परिजन जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। 24 घंटे बाद जब आरोपी ने परिजनों को छुड़ाया। तब परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

देर शाम है से अपहरण कर जंगल ले गए थे आरोपी

जानकारी के अनुसार बड़ौत क्षेत्र की एक युवती का मंगलवार की शाम उसी क्षेत्र के दो युवकों ने घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक उसे जंगल में ले गया और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बुरी हालत में लड़की ने परिजनों के पास पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की घटना सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। दो युवकों से दुष्कर्म के बाद पीड़िता के दो चाचाओं पर बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है। सूचना के बाद पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ में जुटी है।

पीड़िता के परिजनों को बनाया बंधक

आरोप है कि पीड़िता की शिकायत पर जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें बंधक बना लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी देकर 24 घंटे बाद परिजनों को छोड़ दिया। परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने युवकों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बड़ौत थाने में बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद