अपराध

बड़ा हादसा: UP के गोंडा में सिलेंडर फटने से ढहे 2 मकान, 3 बच्चों समेत 7 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर फटने से दो मकान ढह गए। उनके मलबे में 14 लोग दब गए। जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 7 गंभीर रूप से घायल हैं। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही घटना की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।

विस्फोट में ढहे दो घर

बताया जा रहा है कि टिकरी गांव निवासी नूरुल हसन के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था। मंगलवार रात करीब 11 बजे उनके घर में धमाका हुआ। यह इतनी तेज थी कि नूरुल हसन का न केवल घर ढह गया, बल्कि बगल का घर भी धराशायी हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद जेसीबी और पोकलेन मशीनों से मलबा हटाया गया।

पूरा भरा हुआ था सिलेंडर

हादसे में घायल हुए मोहम्मद हकीम ने बताया कि रात करीब 11 बजे खाना बन रहा था, तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। गैस सिलेंडर हाल ही में खरीदा गया था। इस गादसे में दो मंजिला मकान गिर गया। पड़ोसी का घर भी गिर गया। उसके बाद क्या हुआ, मुझे नहीं पता।

घटना की जांच जारी

मौके पर आईजी राकेश सिंह, एसपी संतोष कुमार मिश्रा कैंप कर रहे हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। एसपी ने बताया कि सिलेंडर फटने से छत गिरी। अभी हमारी प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

Like and Follow us on :

fff

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"

कोलिहान खदान में 1875 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, किसी के टूटे हाथ, तो किसी के सिर में आईं चोट