अपराध

डेटिंग ऐप पर ब्लैकमेल जाने ?

Sidhant Soni

न्यूज़- मौजूदा वक्त में ऑनलाइन डेटिंग साइट्स और ऐप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग इन साइट्स के जरिए सच्चा प्यार पा लेते हैं, तो कुछ ब्लैकमेलर्स के जाल में फंस जाते हैं। इसी तरह का मामला राजधानी दिल्ली में सामने आया है, जहां पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों डेटिंग साइट के जरिए लड़कियों को झूठे प्यार में फंसाते थे। उसके बाद निजी तस्वीरें लेकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। दोनों आरोपियों ने एक साल में दर्जनों लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।

पुलिस के मुताबिक आनंद कुमार (31) और प्रियम यादव (26) को दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों एक ऑनलाइन डेटिंग साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें बैल्कमेल करके उनका जबरन शोषण करते थे। इसमें एक आरोपी इवेंट मैनेजर और एक फाइनेंस एग्जीक्यूटिव है। ये दोनों दोस्त थे और महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए खूद को आर्थोपेडिक सर्जन बताते थे।

डीसीपी साइबर सेल अनीश रॉय के मुताबिक एक पीड़ित ने दोनों से परेशान होकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद पुलिस ने उनके फोन की जांच शुरू की। तब पता चला कि दोनों ने कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। इसके बाद उन्होंने अन्य लड़कियों से संपर्क करके उनसे भी शिकायतें ली। आरोपी आनंद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो दोनों पिछले एक साल से लड़कियों को धोखा दे रहे थे। वो खुद को डॉ. रोहित गुजराल बताता था और अच्छे परिवार की महिलाओं से संपर्क करता था।

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे

Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Panchayat 3: 'पंचायत' के तीसरे सीजन के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इसी महीने देगी दस्तक