अपराध

रक्षामंत्री का PSO अपनी 15 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Dharmendra Choudhary

डेस्क न्यूज़ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पीएसओ वेद प्रकाश सिंह की बेटी सृष्टि की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड को लड़की के पिता ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता वेद प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, वेद प्रकाश सिंह ने ही बेटी सृष्टि की हत्या की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 साल की सृष्टि की एक युवक के साथ दोस्ती थी। जो पिता को नागवार गुजर रही थी, इसीलिए उसने बेटी की हत्या कर दी और जेल जाने से बचने के लिए पुलिस के सामने आत्महत्या की झूठी कहानी सुनाई।

आरोपी पिता के झूठ का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान रिपोर्ट्स में आत्महत्या की बात सामने नहीं आई। इसके बाद पुलिस का शक पिता की तरफ घूमा और उसने कॉल डिटेल्स को खंगाला। जिसमें वेद प्रकाश के झूठ की पोल खुल गई। मामले में सच सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।

आपको बता दें कि रक्षामंत्री की सुरक्षा में तैनात वेद प्रकाश सिंह की बेटी सृष्टि का शव विकासनगर स्थित घर पर संदिग्ध हालात में मिला था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को मौके से वेद प्रकाश सिंह की सर्विस पिस्टल और बुलेट बरामद हुई थी। वेद प्रकाश ने दावा किया था कि पढ़ाई को लेकर डांटने के चलते बेटी ने सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी की है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"