अपराध

अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ FIR दर्ज, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Manish meena

मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुणे पुलिस ने अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक्ट्रेस पर अब आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस परिवार पर एक वीडियो शेयर किया. इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

पुणे पुलिस ने अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है

यह पहली बार नहीं है जब पायल रोहतगी विवादों में घिरी हैं, वह कई

बार विवादित टिप्पणी कर निशाने पर आ चुकी हैं। अब पुलिस ने

वीडियो बनाने के आरोप में पायल रोहतगी के साथ ही एक अन्य

अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

जानिए क्या है मामला

उनके खिलाफ 'भारतीय पैनल कोड' की धाराओं 153(a) (लिखित या मौखिक रूप से ऎसा बयान जिससे साम्प्रदायिक दंगा या तनाव फैलता है या समुदायों के बीच शत्रुता पनपती है), 500 (किसी की मानहानि करना), 505(2) (विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता, घॄणा या वैमनस्य की भावनाएँ पैदा करने के आशय से असत्य कथन, जनश्रुति, आदि, परिचालित करना) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अभिनेत्री पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करने का आरोप है जिसमें महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू कथित आपत्तिजनक हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।बता दें कि पुलिस को एक्ट्रेस के खिलाफ मिली शिकायत में साफ तौर पर कहा गया है कि एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाया है.

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. इसमें यह भी कहा गया है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, उसमें कई ऐसी चीजें हैं, जो दोनों समुदायों के बीच नफरत पैदा कर सकती हैं.

यह पहली बार नहीं है जब पायल ने गांधी परिवार के खिलाफ कुछ कहा है

यह पहली बार नहीं है जब पायल ने गांधी परिवार के खिलाफ कुछ कहा है। आपको बता दें कि इससे पहले 2019 में भी राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू के खिलाफ उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया था।

अभिनेत्री पर स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि कांग्रेस परिवार तीन तलाक के खिलाफ है क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं और मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे। अभिनेत्री पायल ने अपने दावे की पुष्टि करने के लिए ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखित जीवनी का हवाला दिया।

इतना ही नहीं इस वीडियो में और भी कई आपत्तिजनक दावे किए गए थे, जिन्हें लेकर काफी विवाद भी हुआ था. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पायल रोहतगी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे और युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया.

आपको बता दें कि पायल रोहतगी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'ये क्या हो रहा है' से की थी। इस फिल्म के बाद वह साल 2006 में 36 चाइना टाउन में भी नजर आई थीं। पायल को फैंस ने बिग बॉस में भी देखा है.

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी