अपराध

झारखंड में लड़की की पिटाई का VIDEO VIRAL: ओरापी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

ChandraVeer Singh

हम कितनी भी नारी सम्मान की बात कर लें.. ​कितना भी ऐंठें की भारत की महिला आज पुरूषों से कदम से कदम मिला कर चल रही हैं... लेकिन हकीकत आप देखेंगे तो आज भी नारी को वो दर्जा नहीं दिया जा रहा जिसकी वो हकदार है...। इसकी बानगी इस घटना में देखी जा सकती है। यहां एक युवक एक स्कूली लड़की को लातों से बेहरमी से पीट रहा है।

बहरहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सख्ती के बाद एक्शन में आई दुमका पुलिस ने नाबालिग लड़की की पिटाई के वीडियो वायरल में आरोपी युवक को पकड़ लिया है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने कहा कि ये वीडियो दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी का है। इसमें एक नाबालिग लड़की की एक नाबालिग युवक लातों से उसकी पिटाई करते दिख रहा है।
आरोपी लड़का नाबालिग है और नवमी का छात्र है जबकि पीड़िता नाबालिग आठवीं की छात्रा है। दोनों गोपीकांदर के खरौनी के हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही हैदराबाद का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक आदमी महिला वकील को थप्पड़ और लातों से पीटता दिखाई दिया था।

प्रेम प्रसंद से जुड़ा बताया जा रहा मामला

दुमका सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा ने बताया कि ये वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का एक लड़की की बुरी तरह से लातों से पिटाई कर रहा है। वीडियो करीब 15 दिन पुराना है, जब इसकी जांच की गई तो पाया गया कि यह मामला दुमका जिले के गोपीकंदर थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार का है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। गोपीकांदर थाना में आरोपी लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों स्कूल में पढ़ते है। गिरफ्तार लड़के को रिमांड होम भेजा गया है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद