अपराध

मुंबई में महिला से ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, बलात्कार करने के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी ‘रॉड’

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 'निर्भया' जैसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां 30 साल की एक महिला के साथ महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, इतना ही नही आरोपी ने बलात्कार के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। वह अभी इलाज के लिए रजवाड़ी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के अंदरूनी अंगों में चोट के निशान हैं और जिससे ये साबित होता है कि आरोपी महिला के प्राइवेट पार्ट ने रॉड डाली है। फिलहाल महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। निर्भया जैसी दरिंदगी ।

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई। यहां एक आरोपी ने पहले महिला से रेप किया और रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हमने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

टेम्पो में किया रेप

बताया जा रहा है कि साकीनाका में इस बच्ची के साथ पहले रेप किया गया और फिर एक टेंपो के अंदर हमला किया गया। यह घटना 2012 के 'निर्भया' केस की याद दिलाती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के चंद घंटों के भीतर ही 45 वर्षीय आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। इसलिए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी हुई है, उसे देखकर दिल्ली के 'निर्भया कांड' की यादें ताजा हो गईं। लेकिन इस बार पुलिस बिना देर किए कार्रवाई में जुटी है।

2012 में दिल्ली दहल गई थी

बता दें कि दिसंबर 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस के अंदर एक युवती से निर्दयता से गैंगरेप किया गया और बाद में उसपर हमला किया गया। जिसे बाद में 'निर्भया' कहा गया। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील