अपराध

बंगाल चुनाव: भाजपा उम्मीदवार पर फायरिंग, BJP ने टीएमसी पर लगाया आरोप

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- बंगाल चुनाव में फायरिंग– भाजपा उम्मीदवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में गोली मारी गई है। मालदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा रविवार रात 9 बजे चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में गोपाल चंद्र साहा गंभीर रूप से घायल हो गए, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार के गले में गोली लगी है। उन्हें मालदा के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। तृणमूल कांग्रेस पर गोलीबारी का आरोप है।

29 अप्रैल को मालदा में चुनाव

बताया जा रहा है कि रविवार की रात भाजपा प्रत्याशी

गोपाल चंद्र साहा चुनाव प्रचार खत्म कर अपने कार्यालय लौट

रहे थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलीबारी

शुरू कर दी। घटना के बाद मालदा विधानसभा क्षेत्र में

तनाव का माहौल है। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को मालदा में चुनाव है। घटना के बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे।

हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

2016 यहां टीएमसी को निराशा हाथ लगी थी

बता दें कि 2016 के विधानसभा चुनाव में लेफ्ट और कांग्रेस ने मालदा जिले की 12 सीटों में से 11 सीटें जीती थीं। यहां तृणमूल कांग्रेस निराश थी। सत्ता पक्ष के नेता इन दिनों क्षेत्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वहीं, बीजेपी ने भी इस बार पूरी ताकत झोंक दी है।

Like and Follow us on :

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी