आरोपी अजहर
आरोपी अजहर  
अपराध

Jaipur: दहेज की लालसा में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Ranveer tanwar

राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक गर्भवती महिला की उसके पति ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका 8 महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है की पति,ससुर लगातार दहेज़ को लेकर आये दिन प्रताड़ित कर रहे थे। मामले के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

गर्भवती गुलशन की हत्या

मामले में थानाधिकारी ने जानकारी दी

थानाधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि मृतका गुलशन (20) निवासी शायना विहार

खोहनागोरियान की गला दबा कर हत्या कर दी गई। हत्या की शिकायत थाने पर मृतक के भाई फिरोज मोहम्मद ने की थी। शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को गुलशन का निकाह अजहर पुत्र नईमुद्धीन के साथ हुआ था। शादी के बाद से अजहर और उसके माता-पिता दहेज कम लाने की कह कर मानसिक रूप से प्रताडित कर रहे थे। अजहर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। बुधवार को गुलशन अपने मायके आई थी।

इसके बाद बुधवार रात 9 बजे भाई अपने जीजा के साथ में गुलशन को उसके ससुराल में छोड़ कर आ गया था। घर से ससुराल के बीच में ज्यादा दूरी नहीं है। रात को अजहर उसके साथ कमरे में था। देर रात को अजहर ने गुलशन का गलादबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अजहर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह के समय में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी से पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अजहर को पकड़ लिया। जिससे पूछताछ के बाद हत्या करना कबूल कर लिया है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद