अपराध

Jaipur: Face Book पर दोस्ती की फिर शादी का वादा कर पुलिस अधिकारी ने फिर किया दुष्कर्म

Ranveer tanwar

पुलिस मुख्यालय में तैनात RPS राजीव राहड के खिलाफ एक 27 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि उप अधीक्षक राजीव राहड़ से सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों नें एक दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए।

SHO वीरेन्द्र कुरील ने बताया कि विद्याधर नगर निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। राजस्थान पुलिस में वर्तमान में RPS राजीव राहड पर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि जनवरी 2021 में फेसबुक पर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिए उसकी दोस्ती राजीव राहड से हुई थी। पुलिस अधिकारी राजीव राहड से फेसबुक पर दोस्ती होने पर बातचीत होने लगी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिया।

मोबाइल पर लगातार दोनों की बात होने लगी। बातचीत के दौरान आरोपी पुलिस अधिकारी ने खुद का पत्नी से तलाक होना बताया था। उससे मिलने आने पर आरोपी RPS राजीव ने जबरन रेप किया। शादी करने का उसे झांसा भी दिया। शादी का झांसा देकर लगातार रेप करने लगा। इस दौरान हॉस्पिटल में जॉब लगाने का भी झांसा दिया। जॉब दिलाने के एवज में उससे 40 तोला सोने के गहने भी हड़प लिया। आरोपी RPS वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में तैनात है। दिसम्बर 2022 में ही राजीव CI से DSP पद पर पदोन्नत हुए है।

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण