अपराध

दौसा: 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, जबरन कार में बैठाकर छात्रा को उठा ले गए बदमाश, दुष्कर्म कर छोड़ दिया सड़क पर

Ishika Jain

जिले के लालसोट इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग किशोरी स्कूल जा रही थी, इस दौरान रास्ते में एक कार में सवार दो युवकों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया। जहां दोनों को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का अपराध किया गया। इसके बाद नाबालिग को रास्ते में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोरेल डैम ले जाकर किया दुष्कर्म

देर रात पीड़िता अपने परिवार के साथ प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंची। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह दसवीं की छात्रा है। वह सुबह साढ़े सात बजे घर से स्कूल जा रही थी। उसी दौरान बोलेरो सवार दो युवकों ने बीच रास्ते से उसका अपहरण कर लिया और मोरेल डैम ले गए। वह ले जाकर उसका रेप किया गया। पुलिस ने चेतराम और एक अन्य युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होते ही पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"