अपराध

जयपुर में महिला की बेरहमी से हत्या : कुल्हाड़ी से गर्दन पर किया वार, फिर दोनों पैर काटकर निकाले चांदी के कड़े, लूटीं सोने की माला व बालियां

Ishika Jain

जयपुर जिले के जमवारामगढ़ इलाके में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला के दोनों पैरों के पंजे भी कुल्हाड़ी से काट दिए और उसके गले पर भी वार किया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के दोनों पैरों में पहना हुआ चांदी का कंगन, गले में पहना हुआ सोने का जंतर और कानों में पहना सोने के झुमके गायब पाए गए है।

थानाधिकारी पहुंचे मौके पर

माना जा रहा है कि जेवर लूटने के लिए ही बदमाशों ने महिला की बेरहमी से हत्या की है। दोपहर में घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा व जमवारामगढ़ सीओ लाखन सिंह मीणा व थानाप्रभारी जोगेंद्र राठौड़ मौके पर पहुंचे।

मृतक सुबह 10 बजे पशुओं को चराने गई थी खेत में, दोपहर 1 बजे खूनी हालत में मिला शव

पुलिस के मुताबिक, शव की पहचान गांव खतेहपुरा चावंडिया निवासी गीता देवी (55) के रूप में हुई है। वह राम गोपाल शर्मा की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि गीता देवी आज सुबह करीब 10 बजे खेत पर गाय भैंस चराने गई थीं। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास से गुजर रहे एक स्थानीय ग्रामीण ने देखा कि गीता देवी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा है। इसके बाद गांव में सूचना दी।

Image Credit: Dainik Bhaskar

सूचना के बाद पहुंचे परिजन

इसके बाद पति राम गोपाल शर्मा समेत स्थानीय लोग व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। जामवरमगढ़ थाने में सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई होगी। बदमाशों ने संभवत: पहले गीता देवी के गले में धारदार हथियार यानी कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद उसके दोनों पैरों को काटकर पंजों को अलग कर चांदी के कड़े पैरो से निकाल लिए। हत्या के बाद से गांव में कोहराम मच गया है।

Happy Mother's Day: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, कैसे हुई इसकी शुरूआत

Adah Sharma ने 15 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू, कर्ली बालों की वजह से झेला रिजेक्शन

Kriti Sanon का दिल जीतने के लिए होनी चाहिए ये खूबियां

Agniveer: अग्निवीर पर राहुल गांधी के दावा निकला झूंठा!, RTI से मिले जवाब में सामने आया सच

MP News: "2 पत्नी वाले पुरुषों को मिलेंगे 2 लाख रुपए", कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बयान से खड़ा हुआ विवाद