अपराध

राजस्थान: आत्महत्या का LIVE वीडियो, सोशल मीडिया पर युवक ने कहा, ठीक है दोस्तो अलविदा, चलते है हम’

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में देर रात एक डरा देने वाली घटना सामने आई हैं। एक युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी से पहले युवक सोशल मीडिया पर लाइव था। अपनी मौत से पहले, युवक ने सोशल मीडिया पर कहा, 'ठीक है दोस्तों, अलविदा, हम चलते हैं', इतना कहकर फांसी के फंदे को गले लगाना और पंखे से लटक गया। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। आत्महत्या का LIVE वीडियो ।

Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हो पाया हैं

मृतक मनीष (35) तेजाजी मंदिर सकतपुरा इलाके का निवासी था। दो महीने पहले, वह गुमानपुरा इलाके में एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। वह वर्तमान में बेरोजगार था। उसकी शादी लगभग 3 साल पहले नाया गाँव में हुई थी। पत्नी शादी के एक साल बाद उसे छोड़कर पीहर चली गई। मनीष अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल, फांसी की वजह पता नही पाई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

छोटे भाई ने मोबाइल पर देखा

मृतक के छोटे भाई हर्ष ने बताया कि घटना रात 10 बजे हुई। मनीष कमरे में अकेला था। दरवाजा लगाया गया। जब उसने फांसी लगाई उस वक्त वह बाथरूम में था। जब मोबाइल पर सोशल मीडिया पर देखा गया तो मनीष को फांसी पर लटका हुआ देखा । तुरंत कमरे में जाकर नीचे उतारा और एमबीएस को अस्पताल में ले आए। ड्यूटी डॉक्टर ने जाँच की और मृत घोषित कर दिया।

पूरे दिन घर पर ही था

हर्ष ने बताया कि मनीष हर दिन कुछ महीनों से शराब और भांग का सेवन करता था और घर पर भोजन और सब्जियों के बारे में बहस करता था। वह सोमवार को पूरे दिन घर पर रहा। वह शाम को 5 बजे घर से निकला था। लौटते वक्त वह नशे में था। सोमवार को उसने घर में किसी से बहस नहीं की और न ही उसने झगड़ा किया। वह अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे के अंदर कुंडी भी नहीं लगाई थी। केवल दरवाजा लगाया गया था। उन्होंने कभी तनाव में रहने के बारे में नही बताया।

Like and Follow us on :

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप