अपराध

मंदिर की छत पर बने कमरे में दुष्कर्म: सेवा के लिए आने वाली युवती ने लगाया पुजारी पर आरोप, गर्भवती होने पर पहुंची थाने

Ishika Jain

मंदिर में सेवा कार्य के लिए आई 28 वर्षीय युवती ने पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह काम पुजारी ने मंदिर की छत पर बने कमरे में किया। किशोरी ने घटना तीन माह पुरानी बताई है। लड़की के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें रेप के बारे में तब पता चला जब शनिवार को लड़की के गर्भवती होने की सूचना सामने आई। किशोरी ने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद रिपोर्ट दाखिल की गई। फिलहाल मामले की जांच प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटी सेल के सीओ नरेंद्र पूनिया को सौंपी गई है।

पुजारी की बिगड़ी नीयत

सीओ महिला अत्याचार निवारण प्रकोष्ठ नरेंद्र पूनिया ने बताया कि मामला हाउसिंग बोर्ड के हनुमान मंदिर से जुड़ा है। मंदिर में पुजारी रामबालक पूजा का कार्य करते हैं। लड़की लंबे समय से मंदिर में सेवा कर रही है। वह मंदिर परिसर में सफाई और सेवा के अन्य कार्य करती थी। महिला थाने में दर्ज मामले में कहा गया है कि करीब तीन महीने पहले जब लड़की मंदिर में आई तो पुजारी रामबालक उसे मंदिर के ऊपर के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी

दुष्कर्म के बाद पुजारी ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इस वजह से पीड़िता काफी देर तक चुप रही। शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ी तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। परिजनों ने बच्ची से पूछा तो पूरा मामला सामने आया। इसके बाद शनिवार को महिला थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने अभी तक पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया है, लेकिन मामला दर्ज कर पुजारी को हिरासत में ले लिया गया है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"