अपराध

बाथरूम में डॉक्टर ने कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ किया रेप

Sidhant Soni

मुंबई न्यूज़- मुंबई के पास पनवेल में एक क्वारंटीन सेंटर में एक 40 वर्षीय महिला के साथ एक 25 वर्षीय युवक की बलात्कार की घटना सामने आई है। घटना का पता तब चला जब महिला ने गुरुवार को पनवेल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एक संगरोध केंद्र में बलात्कार की घटना ने एक बार फिर इन सेंटर्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पनवेल पुलिस अधिकारी अशोक राजपूत से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर शाम की है

पनवेल पुलिस अधिकारी अशोक राजपूत से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर शाम की है। बाद में, पीड़ित महिला का भी कोरोना परीक्षण किया गया और उसे संक्रमित पाया गया। मामले का आरोपी खुद एक डॉक्टर है। घटना के दिन, डॉक्टर ने महिला से पूछा कि क्या कोई समस्या हो रही है आप को?।

जिसको लेकर महिला ने कहा कि उसके शरीर में दर्द हो रहा है

जिसको लेकर महिला ने कहा कि उसके शरीर में दर्द हो रहा है। इस पर आरोपी डॉक्टर ने कहा कि मसाज करनी पड़ेगी और फिर कपड़े उतार कर मसाज की।उसके बाद पीड़िता का मुंह दबाकर उसे बाथरूम में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उसका भी कोरोना परीक्षण कराया गया है।

Like and Follow us on :

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद