अपराध

Badlapur Gas Leak: मुंबई के पास बदलापुर में जहरीली गैस का रिसाव, आस-पास के क्षेत्र में मचा हड़कंप

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- मुंबई के पास ठाणे के बदलापुर में गुरुवार रात एक फैक्ट्री में बदलापुर में जहरीली गैस का रिसाव होने से लोगों में दहशत फैल गई। यहां के शिरगांव आपटेवाडी के 3 किमी से ज्यादा के इलाके में इसका असर देखने को मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ ने आंखों में जलन की भी शिकायत की है।

Photo | thenewsstation.in
Photo | thenewsstation.in

कई लोगों को हुई आंखों में जलन और उल्टी  

Novel Intermedia नाम की यह कंपनी बदलापुर के MIDC (इंडस्ट्रियल एरिया) में स्थित है। इसका असर यहां के शिरगांव आपटेवाडी के तीन किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में देखा गया। घटना के कुछ घंटे बाद रिसाव पर काबू पा लिया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। ठाणे नगर निगम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कई लोगों ने उल्टी की भी शिकायत की है। फायर ब्रिगेड ने रात 11 बजकर 24 मिनट पर आग पर गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया। स्थिति अब नियंत्रण में है।

जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

गैस रिसाव की खबर के बाद शुरू में लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे। वहीं प्रशासन, दमकल और पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने अनाउंसमेंट कर लोगों से कहा कि गैस जहरीली नहीं है, तब माहौल शांत हुआ।

मुंबई को अनलॉक के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार 

आज से महाराष्ट्र के 18 जिलों को अनलॉक कर दिया जाएगा। राज्य के 18 जिलों में जिम, मॉल, रेस्तरां, सैलून, थिएटर, फिल्म की शूटिंग, शादी समारोहों के लिए अनुमति दी गई है जहां सकारात्मकता दर 5% से कम है या ऑक्सीजन बेड 25% से कम है।

मुंबई को अनलॉक होने में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा। प्रत्येक शुक्रवार को कलेक्टर व कमिश्नर स्थानीय स्तर पर पॉजिटिविटी रेट की समीक्षा करेंगे। जानकारी के मुताबिक फिलहाल मुंबई में पॉजिटिविटी की दर 5.53 फीसदी है। इसलिए उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक मुंबई को भी अनलॉक किया जा सकेगा।

Like and Follow us on :

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी