Pixabay
Pixabay
अपराध

पड़ोसिनों का एक-दूसरे के पतियों ने ही कर दिया दुष्कर्म! ऐसे खुला राज

ChandraVeer Singh

मैरिटल रेप पर कोर्ट में माथापच्ची चल रही है वहीं गुजरात के सूरत में दुष्कर्म का ऐसा मामला सामने जिसमें दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पति पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसमें सूरत के मंगरोल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हुई गिरफ्तारी दो अलग-अलग मामलों में दर्ज एफआईआर के तहत की गई है।

स्थानीय पुलिस की मानें तो सूरत जिले के एक गांव की निवासी दो महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों पर रेप का आरोप लगा दिया। तीसरा आरोपी इन महिलाओं के पति में से एक का दोस्त बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

महिलाओं की कंप्लेन पर पुलिस ने पहली महिला का एक साल से ज्यादा समय से दुष्कर्म कर रहे 34 साल के सुभाष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सुभाष खेत में मजदूरी का काम करता है। पहली महिला ने शिकायत में बताया कि जब घर में कोई नहीं रहता था तब सुभाष दुष्कर्म करता था। पुलिस ने महिला को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा है
वहीं दूसरी ओर सुभाष की पत्नी ने भी आरोप लगाने वाली महिला के पति 33 साल के विनय पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दूसरी महिला ने एफआईआर में बताया कि विनय और उसके दोस्त अतुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पहली महिला के मोबाइल पर सुभाष कई बार कॉल किया तो...

ये पूरा माजरा तब सामने आया जब सुभाष ने पड़ोस में रहने वाली महिला को अपने मोबाइल से कई कॉल कर डाले। उस समय महिला अपना फोन घर पर ही छोड़ कर गई थी और उसकी बहन घर पर मौजूद थी। इसके बाद विनय ने पत्नी से जब पूछा कि सुभाष बार-बार कॉल क्यों कर रहा है तब उसे पता चला कि उन दोनों के बीच अवैध संबंध चल रहा है। तब उसने अपनी बीवी से पुलिस में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा।

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu