अपराध

रात तीन बजे आँख खुली तो 5 महीने की गर्भवती पत्नी मिली फंदे पर लटकी

Sidhant Soni

न्यूज़- हरियाणा के यमुनानगर की शिवपुरी कॉलोनी में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी छह महीने पहले शादी हुई थी। और वह अब 5 महीने की गर्भवती थी। उनके पति ने कहा, 'कल रात लगभग 2 बजे, (वती उर्फ प्रियांता) आत्महत्या की थी। जब मैं रात में तीन बजे नींद से जागा, तो मैंने उसे फांसी पर लटका पाया। उसके बाद परिजनों को बताया और लाश को नीचे उतारा। उसके बाद मैंने उसके मायके में  फोन किया। सूचना पाकर पुलिस भी घर आ गई।

दहेज़ के लिए परेशान करते थे ससुराल वाले

महिला के माता-पिता ने बताया की ससुराल वाले हमारी बेटी को दहेज़ के लिए परेशान करते थे। शादी के बाद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। कुछ दिन पहले बेटी मायके आई थी। तब उसने हमें बताया था की किस तरह उसके ससुराल वाले उसी परेशान कर रहे है उसके बाद फिर वो शुक्रवार को वापस अपने ससुराल चली गई। वहां पहुंचने के बाद उसने फिर फ़ोन कर उसने कहा कि ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं।

पीहर पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज

वहीं, पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, मृतक के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि, जब बेटी ने हमें फोन किया और बताया कि ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं, तो हमने उससे कहा था कि हम ससुराल वालों को समझाकर आएंगे।

उसके बाद हमें रविवार सुबह फोन आया कि बेटी की मौत हो गई है। जब हम घर पहुँचे, तो हमने देखा कि वह वहाँ मर चुकी थी।

ससुराल पक्ष ने दी सफाई

उधर, मृतका की सास ने साफ कहा कि बहू को ससुराल वालों से कोई परेशानी नहीं थी। वह सहारनपुर गाँव में अपने मायके गई थी। शुक्रवार को ही वहां से वापस आई थी। फिर उसने केवल एक पाव खाया। वह किसी से बात भी नहीं कर रही थी। जब हमारा बेटा रात में उठा, तो उसने देखा कि बहू ने फांसी लगा ली  है।

Like and Follow us on :

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, गोवा में 49.04% प्रतिशत हुआ मतदान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन