<div class="paragraphs"><p>नाबालिग के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप</p></div>

नाबालिग के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप

 

सांकेतिक तस्वीर 

Rape

Jharkhand : नाबालिग के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर छात्रा को किया विवश

Ishika Jain

एक तरफ जहां पूरा देश आज महिला दिवस मना रहा है, जहां देश के सभी दिग्गज नेता महिलाओं के हित में बड़ी - बड़ी बाते कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर झारखंड से ऐसी खबर आ रही है, जो महिलाओं को सुरक्षा देने वाले तमाम वादों को ख़ारिज करती है। खबर है कि, झारखंड के लोहरदगा जिले में आठवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा की अस्मत 6 लड़कों ने मिलकर लूट ली। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में लड़की का प्रेमी भी शामिल है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि जिले के भंडारा थाना क्षेत्र में बीते दो महीनों के अंतराल में गैंगरेप का यह दूसरा मामला है। दरअसल, यह मामला लोहरदगा जिले के भांद्रा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 6 मार्च को पीड़िता के गांव में शादी का कार्यक्रम था। इस दौरान पीड़िता को उसके प्रेमी ने समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया था। शादी के बीच से ही लड़की अपने प्रेमी के साथ कहीं गई थी। इस दौरान जब काफी देर तक दोनों नहीं दिखे तो लड़की का बड़ा भाई उसे खोजने निकला। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद शादी समारोह में मौजूद कुछ अन्य युवक भी युवती को खोजने निकल पड़े।

पुलिस ने दर्ज़ की FIR
शादी से निकलकर दोनों गांव से कुछ दूरी पर स्थित गांव की जर्जर इमारत में पहुंचे। इस दौरान वहां कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे। आरोपित युवकों ने पहले तो लड़की का वीडियो बनाया और इसके बाद उसके दोस्त को डरा - धमकाकर वहां से भगा दिया। इसके बाद 5 युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में लड़की के प्रेमी ने शादी समारोह में आकर पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी पाकर सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद सात मार्च को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई।

पांच गिरफ्तार, एक फरार

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपी पीड़िता के गांव के हैं, जबकि बाकी युवक कुडू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक आरोपी अभी फरार है। वहीं, पुलिस ने पांच आरोपियों को उनके घरों से ही दबोच लिया। इन आरोपियों में एक जीजा - साला भी शामिल है। बता दें कि, भंडारा थाना क्षेत्र में ही इसी साल 19 जनवरी को शादी समारोह में शामिल होने गई नाबालिग के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh: खड़गे बोले- "शिव कर सकते हैं राम का मुकाबला, मैं भी शिव"; कांग्रेस की ये कैसी मानसिकता?

MP News: राहुल के दौरे के दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत BJP में शामिल

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार