अपराध

तपस्वी बाबा बोला- मैं भगवान हूं, मुझे सबकुछ दे दो, इसके बाद भांग की गोली खिलाई और बलात्कार किया

Manish meena

फलाहारी बाबा, आसाराम के बाद एक अन्य कथित तपस्वी बाबा योगेंद्र मेहता को बलात्कार के मामले में नामित किया गया है। बाबा ने खुद को भगवान घोषित करके आश्रम में आने वाली महिलाओं के साथ बलात्कार किया। चार महिलाओं ने जयपुर के भांकरोटा पुलिस स्टेशन में बाबा के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया है। बाबा के नौकर पर भी सहयोग करने का आरोप है। भांकरोटा के पुलिस अधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

बाबा ने खुद को भगवान घोषित करके आश्रम में आने वाली महिलाओं के साथ बलात्कार किया

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 1998 में जयपुर के बिंदायका

इंडस्ट्रियल एरिया में हुई थी। विवाहित महिला ने कहा कि ससुराल के

कुल देवता तपस्वी बाबा हैं। मुकुंदपुरा में बाबा का आश्रम है। उनका

परिवार 25 साल से बाबा के आश्रम में आ रहा था।

धीरे-धीरे वहां योगेंद्र मेहता ने बाबा की गद्दी संभाली और तपस्वी बाबा का आश्रम खोला।

योगेंद्र मेहता का आश्रम मुकुंदपुरा के अलावा रातल्या सीकर रोड और दिल्ली रोड पर है।

पीड़ित महिला का परिवार भी आश्रम में जाया करता था

योगेंद्र मेहता खुद को एक तपस्वी बाबा बताने लग गया। पीड़ित महिला का परिवार भी आश्रम में जाया करता था। उसके पति भी अक्सर बाबा के पास आश्रम में जाते थे और सत्संग सुना करते थे। बाबा ने उसके पति को कहा कि पूरे परिवार को आश्रम में लेकर आया करो। इसके बाद वह भी पति के साथ आश्रम में जाने लग गई। विवाहिता ने बताया कि आश्रम में वह पांच-छह महीने के अंतराल में जाती थी। तीन-चार दिन रुक कर आश्रम में सेवा करती थी। कुछ समय तो आश्रम में ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में गड़बड़ होने लगी।

बाबा महिलाओं को आश्रम में बुलाता था और कहता था कि मैं भगवान हूं, तुम मेरी सेवा करो, सब कुछ गुरु को समर्पण कर दो

बाबा महिलाओं को आश्रम में बुलाता था और कहता था कि मैं भगवान हूं, तुम मेरी सेवा करो, सब कुछ गुरु को समर्पण कर दो। विवाहित महिला ने कहा कि रात में आठ से दस महिलाएं आश्रम में रोजाना रहती हैं। विवाहित महिला का आरोप है कि एक दिन बाबा ने उसे छत के ऊपर बने कमरे में बुलाया। कमरे में उसे एक गोली दी और कहा कि यह प्रसाद है। बाबा ने कहा कि ईश्वर का ध्यान करो और समर्पण का भाव रख सब कुछ दे दो। गोली खाते ही उसे कुछ नशा होने लग गया। तब बाबा ने दुष्कर्म किया। छह महीने के बाद आश्रम में गई तो बाबा ने बुलाकर दोबारा से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बर्बाद करने की धमकी दी।

परिवार में बात करने के बाद यह पता लगा कि बाबा ने उसकी भाभी और जेठानी के साथ भी बलात्कार किया

तीन दिन पहले उसके पति 20 वर्षीय बेटी को आश्रम में ले जाने लगे। विवाहिता ने बेटी को आश्रम में ले जाने से मना कर दिया। पति ने उसे आश्रम में न ले जाने की बात पूछी। विवाहिता ने तपस्वी बाबा की पूरी करतूत बता दी। परिवार में बात करने के बाद यह पता लगा कि बाबा ने उसकी भाभी और जेठानी के साथ भी बलात्कार किया। जब उसके पति और भाई ने बाबा को फोन किया और उनसे बलात्कार के बारे में पूछा तो बाबा ने उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी।

Like and Follow us on :

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार